बता दें कि भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर इंदौर में अलग ही माहौल रहता है। भारत की जीतने पर यहां के लोग बिनबुलाए राजवाड़ा पर पहुंच जाते हैं, वहां आतिशबाजी की जाती है। हालांकि दीपावली की भीड़ के चलते इस बार ऐसा होना मुश्किल है। इधर जैसे ही भारत जीता, वैसे ही पटाखों की आवाजें आना शुरू हो गई। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
: Indore: भारत की पाकिस्तान पर जीत के साथ आतिशबाजी शुरू, दीपावली सा माहौल
News Desk / Sat, Oct 22, 2022
गौरतलब है कि रविवार और त्योहार का दिन होने से पहले ही बाजार में काफी भीड़ उमड़ी है। भारत की जीत के बाद तिरंगा लहराते क्रिकेट प्रेमियों भी राजवाड़ा पहुंचने लगे। भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजवाड़ा पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी। शहर में खेल प्रेमियों ने दिवाली के एक दिन पहले ही आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि क्या शानदार जीत है! वाहवाही! टीमइंडिया को बधाई ! विराट कोहली का शानदार मैच जिताने वाला प्रदर्शन! पूरी टीम द्वारा शानदार ओवर ऑल प्रयास। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने भारतीय फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने इस मैच में 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन