कटनी पुलिस अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग साढे़ दस बजे सशस्त्र डकैतों ने धावा रंगनाथ थानांतर्गत बरगवां स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की ब्रांच में धावा बोला था। पिस्टल की नोक पर आरोपी बैंक के लॉकर में रखा 16 किलो सोना व साढे़ तीन लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए थे। भागते समय आरोपी एक ब्रांच कर्मी की मोटरसाइकिल भी ले गए थे।
: Katni Robbery case: बिहार की बेऊर जेल में बंद सुबोध सिंह निकला डकैती का मास्टर माइंड, गैंग के दो सदस्य पकड़ाए
News Desk / Sat, Nov 26, 2022
उनकी गैंग अब तक कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में करीब तीन क्विंटल से अधिक सोना व नगदी की डकैती कर चुकी है। सोना उत्तर प्रदेश के रास्ते नेपाल भेजा जाता था। यह पहला अवसर है जब गैंग का कोई सदस्य वारदात के बाद पकड़ा गया है।
बेउर में बंद सुबोध सिंह 2017 में जयपुर मानसरोवर में मुथूट फाइनांस के दफ्तर से 25 किलोग्राम सोना लूट चुका है। उस पर दो दर्जन से अधिक ज्वेलरी दुकान और बैंक लूट के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दो पुलिस कर्मियों सहित कई हत्याओं के मामले भी दर्ज हैं। सुबोध सिंह बिहार का एक कुख्यात अपराधी है।
तीस-तीस हजार रुपये का इनाम घोषित
अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक उमेश जोगा ने फरार आरोपियों पर 30-30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दो आरोपियों को 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार करने पर कटनी पुलिस को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
ये भी पढ़ें: मणप्पुरम गोल्ड में दिनदहाड़े डकैती, नकाबपोश बदमाश ले उड़े 16 किलो सोना, साढ़े तीन लाख कैश
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन