Logo
Breaking News Exclusive
सीक्रेट कैमरे में बाबू बोला- मंत्री-प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त सीक्रेट कैमरे में बाबू बोला- मंत्री-प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त

: MP News: सीएम शिवराज बोले समाज के साथ मिलकर बनाएंगे प्रदेश को नशामुक्त, हुक्का लाउंज पर चलेगा बुलडोजर

News Desk / Sat, Oct 1, 2022


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी जयंती 2 अक्टूबर को रविवार को प्रदेश में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने धर्मगुरुओं की मौजूदगी में जनता को प्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग के साथ मिलकर प्रदेश को नशामुक्त बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा से मन, बुद्धि, शरीर को कोई फायदा नहीं है। फिर नशा क्यों करना। उन्होंने कहा कि एक बार नशा शुरू हो जाए तो इंसान तबाह हो जाता है। उन्होंने कहा कि मैं आश्वसत करता हूं कि सरकार अपनी तरह से प्रदेश को नशामुक्त बनाने के सभी प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ समाज के सभी लोग संकल्प लेते है तो हम प्रदेश को नशामुक्ति में देश में नंबर वन बना सकते है। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। 

 

मध्य प्रदेश सरकार का नशामुक्ति अभियान

आबकारी नीति में करेंगे बदलाव
सीएम ने कहा कि आबकारी नीति ऐसी बनाएंगे कि नशे को बढ़ावा ना मिले। उन्होंने कथा वाचक और धर्मगुरुओं से अपील की कि लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाए। उन्हें उसके नुकसान के बारे में बताए। सीएम ने कहा कि बच्चे नशे से दूर रहे है। इसके लिए खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए गांव और नगरों में खेलकूद के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाएंगे।  
 
नशे से प्रांत के प्रांत तबाह हो गए 
सीएम ने कहा कि प्रदेश की धरती पर अब हुक्का लाउंज नहीं चलेंगे। जरूरत पड़ी तो उन पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल-कॉलेज के पास सफेद पुड़ियां का नशा बच्चों की जिंदगी तबाह कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे प्रांत के प्रांत तबाह हो गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर चौतरफा कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को भी माफ नहीं करेंगे। 
 
 

मध्य प्रदेश सरकार का नशामुक्ति अभियान

उमा बोली शराबियों को सीखाएं सबक 
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने संबोधन में लड़कियों से अपील करते हुए कहा कि जो शराब पीए, नशा करें उससे शादी मत करना। भलें ही कुवारी रहना पड़े। उन्होंने सरकार से नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली लागू करने की भी बात कही। साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उमा ने समाज के लोगों से भी शराबियों को सबक सीखाने को कहा। उमा ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में परिवर्तन होगा, वह पूरे देश में व्यापक हो जाएगा।
 
बाबा रामदेव बोले खेलकूद में दें इनाम
पतंजलि योगपीठ एवं पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक स्वामी बाबा रामदेव ने कहा कि मैं व्यवहारिक बात करुंगा। यदि युवाओं को खेलकूद, योग करने के लिए प्रेरित किया जाए। उनको खेलकूद में इनाम दिया जाए। तो वह नशे की तरफ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म में नशा करने के लिए नहीं कहा गया है। उन्होंने लोगों से अपने पूर्वजों की लॉज रखने नश ना करने की अपील की। 
 
 

मध्य प्रदेश सरकार का नशामुक्ति अभियान

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया और नशामुक्त अभियान के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल, श्रीराम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष कमलेश पटेल ‘दाजी’, देव संस्कृत विश्वविद्यालय गायत्री परिवार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पण्डया और आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक वार्ष्णेय विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रदेश सरकार का यह नशामुक्ति अभियान 30 नवम्बर तक चलेगा।
 
उमा भारती का पैदल मार्च
कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सुबह उमा भारती ने कर्फ्यू वाली माता मंदिर और तलैया स्थित काली मंदिर तक पैदल जाकर आरती की। इसके बाद नीलम पार्क में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंची। यहां पर  गांधी प्रतिमा के सामने नशे के खिलाफ दो मिनट का मौन रखा। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन