: MP Nagar Nikay Election Result LIVE: ओंकारेश्वर में 14 में से नौ वॉर्ड भाजपा ने जीते, राघौगढ़ में कांग्रेस आगे
News Desk / Mon, Jan 23, 2023
11:40 AM, 23-Jan-2023
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के क्षेत्र राघौगढ़ में 8 वॉर्ड के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने छह वॉर्ड में कब्जा जमाया है।11:17 AM, 23-Jan-2023
धार जिले की पीथमपुर नगर पालिका पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। 31 वॉर्डों में से कांग्रेस 17 और भाजपा ने 12 वॉर्डों में जीत हासिल की है।
11:00 AM, 23-Jan-2023
24 वॉर्डों की मतगणना के पहले चरण में 13 वॉर्डों में कांग्रेस, 11 में भाजपा आगे चल रही है। पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गयी है। दूसरे राउंड की गिनती में दो सीटों पर कांग्रेस और एक पर भाजपा को जीत मिली है।
10:53 AM, 23-Jan-2023
वॉर्ड नंबर एक पर बीजेपी जीती,
वॉर्ड नंबर दो में कांग्रेस ने जीत दर्ज की
वॉर्ड नंबर तीन में बीजेपी का प्रत्याशी जीता,
वॉर्ड नंबर चार में भी भाजपा ने जीत दर्ज की,
वॉर्ड नंबर पांच में कांग्रेस ने जीत दर्ज की,
वॉर्ड नंबर छह में बीजेपी ने जीत दर्ज की,
वॉर्ड नंबर सात में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की,
वॉर्ड नंबर नौ में बीजेपी जीती,
वॉर्ड नंबर 10 में निर्दलीय प्रत्याशी जीता,
वॉर्ड नंबर 11 में बीजेपी जीती, वॉर्ड नंबर 12 में बीजेपी जीती,
वॉर्ड नंबर 13 में कांग्रेस जीती, वॉर्ड नंबर 15 में बीजेपी जीती।
10:48 AM, 23-Jan-2023
10:39 AM, 23-Jan-2023
MP Nagar Nikay Election Result LIVE: ओंकारेश्वर में 14 में से नौ वॉर्ड भाजपा ने जीते, राघौगढ़ में कांग्रेस आगे
मध्यप्रदेश के छह नगर पालिका और 13 नगर परिषद में हुए चुनावों की मतगणना जारी है। ओंकारेश्वर के 15 वॉर्डों में से भाजपा ने नौ और कांग्रेस ने छह वॉर्ड जीते हैं। तो वहीं बड़वानी में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। यहां 24 वॉर्ड में से 14 पर भाजपा और 10 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। बता दें 19 नगरीय निकायों में 20 जनवरी को वोट डाले गए थे। सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू की गई है।Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन