Logo
Breaking News Exclusive
सीक्रेट कैमरे में बाबू बोला- मंत्री-प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त सीक्रेट कैमरे में बाबू बोला- मंत्री-प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त

: Mahakal Lok: मानसरोवर, कमल सरोवर और त्रिपुरासुर वध से सजा महाकाल लोक, दो लाख श्रद्धालु एकसाथ कर सकेंगे दर्शन

News Desk / Thu, Oct 6, 2022


मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक के सात दिवसीय लोकार्पण महोत्सव की शुरुआत हो गई है।विजयादशमी पर शाही ठाठ-बाट के साथ भगवान महाकाल की सवारी निकली। इसके साथ ही महाकाल लोक के सात दिवसीय लोकार्पण समारोह की शुरुआत भी हो गई। महाकाल लोक को वास्तविक बनाने के लिए बहुत जतन किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण है महाकाल लोक में बने स्थानों के नाम। महाकाल लोक में खूबसूरत स्थानों की पहचान अंग्रेजी नामों के साथ हो रही थी, लेकिन अब सभी नाम हिंदी में रखे गए हैं। 

विजिटर फेसिलिटी सेंटर अब मानसरोवर
उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी ने सभी स्थानों के अंग्रेजी नाम हटाकर उन्हें हिंदी नाम दिए हैं। विजिटर फेसिलिटी सेंटर को मानसरोवर, मिड-वे ज़ोन को मध्यांचल, कमर्शियल प्लाजा को त्रिवेणी मंडपम, लोटस पॉन्ड, को कमल सरोवर, नाइट गार्डन को सांध्य वाटिका, गजिबो क्षेत्रों को त्रिपथ मंडपम व भैरव मंडपम, डेक-1 को अवंतिका और डेक-2 को कनकशृंगा नाम दिया गया है। पिछले निरीक्षण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंग्रेजी नामों पर आपत्ति जताई थी। उनके निर्देशों पर ही हिंदी नाम रखे गए हैं। 

87 दुकानें भी हैं बहुत खास
महाकाल लोक में हार-फूल, प्रसाद, पूजन सामग्री की 87 दुकानें लोकार्पण के बाद खुलेंगी। सभी दुकानें अद्भुत हैं। इनकी दीवार लाल पत्थर से बनाई गई है। उन पर सुंदर नक्काशी भी की गई है। उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ आशीष पाठक ने बताया कि दुकानों को लीज पर देने के लिए आवंटन प्रक्रिया होगी। अधिक कीमत लगाने वाले को दुकान दी जाएगी। महाकाल मंदिर के पास जिन व्यापारियों की दुकानों को हटाया गया था, उन्हें नई दुकानों का आवंटन होगा। 
 

40 से ज्यादा बदलाव किए गए हैं 
महाकाल लोक के आर्किटेक्ट कृष्णमुरारी शर्मा का कहना है कि महाकाल मंदिर में एक समय में 15 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए बहुत कुछ किया जाना था। महाकाल के साथ शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर और प्राचीन रुद्रसागर का वैभव लौटाना भी हमारा लक्ष्य था। हमने मई 2017 में काम शुरू किया। तीन महीनों में पहली डिजाइन तैयार हुई, जिसमें 40 से ज्यादा बड़े बदलाव हुए। आम तौर पर बड़े त्योहारों पर महाकाल मंदिर में 15 हजार से अधिक श्रद्धालु एक समय में रहते हैं। हमारी टीम ने दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के रुकने का प्लान तैयार किया है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन