: MP News: छतरपुर में तीन साल की बच्ची खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी, चार घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
News Desk / Sat, Feb 25, 2023
छतरपुर जिले में तीन साल की बच्ची खुले बोरवेल में गिर गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक बार फिर खुले बोरवेल में बच्ची गिरने का मामला सामने आया है। तीन साल की बच्ची खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है। घटना शाम पांच के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी लगते ही प्रशासन की टीम पहुंच गई है। पांच घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार मामला बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ललगुवां (पाली) का है। तीन वर्षीय बच्ची खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गई। बच्ची का नाम नैंसी विश्वकर्मा है।Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन