: MP News: हिंदू संगठनों के बाद पठान फिल्म का मुस्लिम संगठनों ने भी किया विरोध, देश की शांति भंग का बताया खतरा
News Desk / Wed, Dec 14, 2022
फिल्म पठान का रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी - फोटो : social media
ख़बर सुनें
अभिनेता शाहरूख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। हिंदू संगठनों के बाद अब मुस्लिम संगठन ने विरोध के साथ देश की शांति भंग का खतरा बता फिल्म के बैन की मांग की है।
भोपाल में उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष काजी अनस अली ने एक बयान जारी कर कहा है कि पठान फिल्म में अश्लीलता परोसी गई है। फिल्म के जरिए इस्लाम का गलत प्रचार किया गया है। उन्होंने एक बयान जारी कर मुस्लिम समाज से फिल्म पठान का बायकॉट करने की अपील की है। साथ ही अनस अली ने सेंसर बोर्ड से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फिल्म से देश की शांति भंग हो सकती है।
बता दें पठान फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है। इस गाने में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे हैं, जिसका देश भर में विरोध हो रहा है। वहीं, गाने के कुछ दश्यों को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के निर्देशक से आपत्तिजनक सीन हटाने को कहा है। गृहमंत्री ने साफ है कि ऐसा नहीं करने पर फिल्म के रिलीज की इजाजत नहीं दी जाएगी। फिल्म को लेकर देश भर में विरोध हो रहा है।
विस्तार
अभिनेता शाहरूख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। हिंदू संगठनों के बाद अब मुस्लिम संगठन ने विरोध के साथ देश की शांति भंग का खतरा बता फिल्म के बैन की मांग की है।भोपाल में उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष काजी अनस अली ने एक बयान जारी कर कहा है कि पठान फिल्म में अश्लीलता परोसी गई है। फिल्म के जरिए इस्लाम का गलत प्रचार किया गया है। उन्होंने एक बयान जारी कर मुस्लिम समाज से फिल्म पठान का बायकॉट करने की अपील की है। साथ ही अनस अली ने सेंसर बोर्ड से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फिल्म से देश की शांति भंग हो सकती है।
बता दें पठान फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है। इस गाने में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे हैं, जिसका देश भर में विरोध हो रहा है। वहीं, गाने के कुछ दश्यों को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के निर्देशक से आपत्तिजनक सीन हटाने को कहा है। गृहमंत्री ने साफ है कि ऐसा नहीं करने पर फिल्म के रिलीज की इजाजत नहीं दी जाएगी। फिल्म को लेकर देश भर में विरोध हो रहा है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन