: MP News: MLA के सवाल पर कृषि मंत्री का जवाब सरकार ने कृषि को लाभ का धंधा और आय दोगुनी करने की बात नहीं कही
News Desk / Mon, Dec 19, 2022
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सरकार विधायकों के सवालों में घिर गई। विधायकों की तरफ से पूछे गए सवालों के जवाब में अधिकतर में मंत्री जानकारी एकत्रित करने का जवाब ही दिया। पहले दिन विधानसभा को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।विधानसभा में विधायक बापू सिंह तंवर ने कृषि मंत्री से पूछा कि क्या मुख्यमंत्री या कृषि मंत्री ने कृषि को लाभ का धंधा बनाने संबंधी कोई घोषणा, आश्वासन या बात कहीं कही थी। इस पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि सरकार की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। इसी से संबंधित विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री ने 2017 में घोषणा की थी कि 2022 तक किसानों की आय को दागुना कर दिया जाएगा। यदि हां, तो वर्ष 2017 में किसानों की आय की थी और वर्ष 2022 के अनुसार कितनी है।
स पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने जवाब दिया कि ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। वहीं, किसनों की आय की आय से संबंधित आकड़ों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय से संबंधित वार्षिक आकड़े एकत्रित नहीं किए जाने से उत्तर दिया जाना संभव नहीं है। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में सितंबर 2022 की स्थिति में कुल कृषि योग्य भूमि 156.70 लाख हेक्टेयर है। आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2020-21 के अनुसार 74.70 प्रतिशत भूमि सिंचित हैं।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन