: MP News: उधार वापस मांगने पर कुल्हाड़ी से काट डाला, पति-पत्नी ने पैसे लौटाने के बहाने बुलाया था घर
News Desk / Sun, Jan 22, 2023
कुल्हाड़ी
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में युवक को उधार दिए पंद्रह हजार वापस मांगना महंगा पड़ गया। बार-बार पैसे मांगने से परेशान पति-पत्नी ने उसे घर बुलाया फिर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के निपानिया गांव का है। बताया गया कि जयप्रकाश पाटकर नामक युवक ने गांव के ही शिवकुमार कौल (36) को जरूरत के समय पंद्रह हजार रुपये उधार दिए थे। कुछ दिन में लौटाने की बात हुई थी। जब शिवकुमार ने रुपये नहीं लौटाए तो जयप्रकाश ने दवाब बनाया। इस पर शिवकुमार पैसे कमाने गांव से बाहर चला गया। इधर जयप्रकाश शिवकुमार की पत्नी सुलोचना से उधार की बात करने लगा। बार-बार वह अपने रुपये मांगता, लेकिन उसे पैसे नहीं मिल रहे थे। जयप्रकाश भला-बुरा कहकर लौट जाता।
इस बीच शिवकुमार लौट आया। उसने जयप्रकाश के रुपये लौटाने की बात कही। दोनों ने मिलकर योजना बनाई और 17 जनवरी 2023 को जयप्रकाश को घर बुलाया। जैसे ही वह घर में घुसा दोनों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में जयप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन