Logo
Breaking News Exclusive
अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता

: MP News: भोपाल नगर निगम अपर आयुक्त कमलेंद्र सिंह रिश्वत लेते वीडियो में कैद, लोकायुक्त ने दर्ज की FIR

News Desk / Fri, Dec 23, 2022

भोपाल:  नगर निगम के अपर आयुक्त कमलेंद्र सिंह परिवार के खिलाफ लोकायुक्त ने रिश्वत लेने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। अपर आयुक्त के खिलाफ कौशल प्रशिक्षण कराने वाली संस्था बालाजी साइबर ने शिकायत की थी। संस्था की तरफ से अपर आयुक्त को रिश्वत के लेन देन का ऑडियो और वीडियो लोकायुक्त को उपलब्ध कराया गया। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदक सौरभ गुप्ता ने 20 दिसंबर को शिकायत दी थी। उनकी संस्था बालाजी साइबर द्वारा नगरी प्रशासन से संबंधित एमपी कॉन के माध्यम से नगर निगम भोपाल क्षेत्र में संचालित कौशल प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार अपर आयुक्त नगर निगम कमलेंद्र सिंह परिहार ने भुगतानों के बदले 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत की मांग की थी। 13 दिसंबर को उनकी संस्था को द्वितीय किस्त राशि 13 लाख 32 हजार रुपए जारी हुए। जिसके बदले कमलेंद्र सिंह ने 10 प्रतिशत के मान से रिश्वत की मांग की। उसके दबाव में आकर कमलेंद्र परिहार को 15 दिसंबर को 83 हजार 500 का भुगतान उसके चार इमली स्थित निवास पर जाकर कर दिया। साथ ही शेष राशि 50 हजार बाद में देने की सहमति कमलेंद्र ने दी। शिकायत कर्ता ने उसके तथा कमलेंद्र सिंह के बीच रिश्वत राशि के अंतरण के दौरान का वीडियो अपने मोबाइल के माध्यम से बना लिया है आवेदक द्वारा प्रस्तुत शिकायत एवं मोबाइल में रिकॉर्ड वीडियो से  प्रथम दृष्टया  यह स्पष्ट हुआ। अनावेदक कमलेंद्र सिंह परिहार अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल द्वारा आवेदक से रिश्वत की मांग एवं प्राप्त की गई है। जिसके आधार पर विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त भोपाल संभाग भोपाल में कमलेंद्र सिंह परिहार अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन