: MP News: MP में हाड़ कंपाने वाली सर्दी, सरकार के DM को निर्देश, 5 डिग्री से कम तापमान हो तो बंद कर दें स्कूल
News Desk / Mon, Jan 2, 2023
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
मध्य प्रदेश हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में है। उत्तर से आ रही ठंगी हवाओं से शीतलहर चल रही है। इसके दो-तीन दिनों में बढ़ने की संभाावना है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर को स्कूल के समय में बदलाव करने और पांच डिग्री से नीचे तापमान गिरने पर स्कूल बंद करने को कहा है।
स्कूल शिक्षा विभाग विभाग की तरफ से बुधवार को सभी कलेक्टर को निर्देश जारी किए गए। इसमें कहा गया कि विभिन्न जिलों से स्कूलों के समय और समयावधि में परिवर्तन के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे है। इसको लेकर राज्य सरकार ने संशोधित निर्देश जारी किए है। आदेश के अनुसार शीतलहर अथवा सामान्य से कम तापमान को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर स्कूलों के समय में परिवर्तित कर सकेंगे। स्कूल की समयावधि में कम से कम परिवर्तन करेंगे। राज्य स्तर से निर्धारित विभिन्न परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित होंगी। शीतकाल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से लगातार कम होने की संभावना पर प्री-पायमरी से पांचवीवीं तक की की कक्षाएं बंद करने के संबंध में जिला कलेक्टर निर्णय ले सकेंगे।
बता दें प्रदेश में शीत लहर और कोहरे के कारण जन जीवन प्रभावित हो गया है। इसको देखते हुई कई जिलों में 7 जनवरी तक आठवीं तक की कक्षाओं की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, कुछ जगह स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश कलेक्टर की तरफ से जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भोपाल, सतना, छतरपुर में कड़ाके की ठंड थी। इसके अलावा रायसेन, जबलपुर, दमोह, सागर, धार, गुना, ग्वालियर कोहरे के साथ ठंड थी।
विस्तार
मध्य प्रदेश हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में है। उत्तर से आ रही ठंगी हवाओं से शीतलहर चल रही है। इसके दो-तीन दिनों में बढ़ने की संभाावना है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर को स्कूल के समय में बदलाव करने और पांच डिग्री से नीचे तापमान गिरने पर स्कूल बंद करने को कहा है।स्कूल शिक्षा विभाग विभाग की तरफ से बुधवार को सभी कलेक्टर को निर्देश जारी किए गए। इसमें कहा गया कि विभिन्न जिलों से स्कूलों के समय और समयावधि में परिवर्तन के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे है। इसको लेकर राज्य सरकार ने संशोधित निर्देश जारी किए है। आदेश के अनुसार शीतलहर अथवा सामान्य से कम तापमान को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर स्कूलों के समय में परिवर्तित कर सकेंगे। स्कूल की समयावधि में कम से कम परिवर्तन करेंगे। राज्य स्तर से निर्धारित विभिन्न परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित होंगी। शीतकाल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से लगातार कम होने की संभावना पर प्री-पायमरी से पांचवीवीं तक की की कक्षाएं बंद करने के संबंध में जिला कलेक्टर निर्णय ले सकेंगे।
बता दें प्रदेश में शीत लहर और कोहरे के कारण जन जीवन प्रभावित हो गया है। इसको देखते हुई कई जिलों में 7 जनवरी तक आठवीं तक की कक्षाओं की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, कुछ जगह स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश कलेक्टर की तरफ से जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भोपाल, सतना, छतरपुर में कड़ाके की ठंड थी। इसके अलावा रायसेन, जबलपुर, दमोह, सागर, धार, गुना, ग्वालियर कोहरे के साथ ठंड थी।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन