Logo
Breaking News Exclusive
India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो डाली; युवक की 15 दिन बाद थी शादी; डबल सुसाइड की वजह होश उड़ाने वाली जीजा के भाई के प्यार में पागल माशूका की क्रूरता, मैसेज-इशारा और पीठ पर दागी गई गोली, पत्नी ने लिखी कत्ल की स्क्रिप्ट 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो डाली; युवक की 15 दिन बाद थी शादी; डबल सुसाइड की वजह होश उड़ाने वाली जीजा के भाई के प्यार में पागल माशूका की क्रूरता, मैसेज-इशारा और पीठ पर दागी गई गोली, पत्नी ने लिखी कत्ल की स्क्रिप्ट 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार

: MP News: सीएम ने दो वर्ष में 2140 पौधे लगाए, शिवराज बोले-PM के पर्यावरण संरक्षण अभियान में एमपी अग्रणी रहेगा

News Desk / Sat, Feb 18, 2023


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पौधरोपण संकल्प के दो वर्ष पूरे होने पर रविवार 19 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ भोपाल विमानतल के पास नवनिर्मित रामवन में एक साथ पौधे लगाए हैं। रामवन में आज 740 पौधे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग, क्लाइमेट चेंज से धरती को बचाना है तो पौधे लगाने होंगे। जन्मदिन पर शॉल, श्रीफल, बुके देने से अच्छा है कि एक पौधा लगाएं। पौधे लगाना ही नहीं हमें पौधे बचाना भी है। मुख्यमंत्री ने पौधा लगाने के बाद संकल्प के दो वर्ष नामक पुस्तक का विमोचन भी मंत्रियों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रामवन मानव निर्मित सबसे बड़ा वन होगा, यहां 1 लाख 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। पौध रोपण अभियान के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में संकल्प के दो वर्ष पुस्तक का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विमोचन किया। दो वर्ष में सीएम ने 2140 पौधे लगाए। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के अभियान में मध्य प्रदेश अग्रणी रहेगा। 
 

 

67 लाख से अधिक पौधे लगाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प को दो वर्ष पूर्ण हुए हैं। 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में मैंने इस अभियान को शुरू किया था। मुझे खुशी है कि मेरे इस संकल्प में जनभागीदारी से 67 लाख से अधिक पौधे अब तक लगाये जा चुके हैं। जन्मदिवस, घर के मंगल प्रसंग  या अपने परिवार के सदस्यों की स्मृति में पौधरोपण करने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण से संकल्प को जुड़कर सहयोग किया है। पावन कार्य के लिए संकल्प मजबूत हो तो कोई भी बाधाएं है सामने नहीं टिक सकती। कोविड-19 के संकट काल में भी पौधरोपण का क्रम निर्बाध जारी रहा। एक पेड़ सिर्फ हमें ऑक्सीजन, फल-फूल, छांव इत्यादि ही नहीं देता, बल्कि न जाने कितने पक्षियों, जीवों, कीट-पतंगों को आश्रय भी देता है
 
 

12 राज्यों में पौधरोपण किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे मन में विचार आया कि पौधरोपण के लिए जनता को प्रेरित भाषण से नहीं आचरण से करना है, इसलिए मैंने प्रतिदिन पेड़ लगाने का संकल्प लिया। पौधे लगाना मतलब धरती माता का श्रृंगार, हमारे जीने के लिए ऑक्सीजन, पक्षियों के बैठने का स्थान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण का जो संकल्प लिया है, उसमें पौधरोपण के माध्यम से मध्यप्रदेश की बड़ी भूमिका होगी। मैंने मध्यप्रदेश के अलावा 12 राज्यों में पौधरोपण किया है। मध्यप्रदेश पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक संकल्पित प्रयास कर रहा है। हम तो ओंकारेश्वर में पानी पर भी सोलर पैनल बिछा रहे हैं।
 
 

सांची देश की पहल सोलर सिटी होंगी
सीएम ने कहा कि 3 मई को सांची देश की पहली सोलर सिटी होगा, इसके लिए कार्य लगातार चल रहा है। मध्यप्रदेश पधारने वाले अतिथियों द्वारा भी पौधरोपण होना पर्यावरण समस्या के संकल्प को मजबूत करता है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों और विदेश से आए अतिथियों ने भी यहां पौधरोपण किया है। प्रदेश में पौधरोपण का एक वृहद अभियान बन गया है। विकास यात्राएं भी पौधरोपण के साथ प्रारंभ हो रहीं हैं। हमने 'वायुदूत एप्लिकेशन भी बनाया, जिसमें प्रदेश के अंकुर अभियान से जुड़ाव रखने वाले देश-विदेश के लोग रजिस्ट्रेशन कर पौधरोपण करते हुए अपना फोटो अपलोड कर सकते हैं। 
 
विकास यात्रा की समीक्षा, शाम को कैबिनेट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधरापण अभियान के बाद मुख्यमंत्री निवास में सभी मंत्रियों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री के साथ विकास यात्रा की समीक्षा की। विकास यात्रा प्रदेश भर में 25 फरवरी तक निकाली जाएगी। 26 को सभी मंत्रियों को भोपाल पहुंचना है। 27 फरवरी से प्रदेश का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। विधानसभा में एक मार्च को बजट प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री बैठक में हर मंत्री से उनके विधानसभा क्षेत्र और प्रभार के जिले की विकास यात्राओं की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर में छिंदवाड़ा जिले के सौंसर जाएंगे। जहां छत्रपति शिवाजी की जयंती पर 9 फीट ऊंची उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां मुख्यमंत्री 103 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। शाम 6 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट में एक मार्च को विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले बजट पर चर्चा होगी। इसके साथ आबकारी नीति और अन्य दर्जन भर प्रस्तावों पर चर्चा होनी है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन