: MP News: भोपाल में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी बोले- आंखों में खरगोन को याद रखना, बीजेपी ने FIR की मांग
News Desk / Sun, Dec 11, 2022
कांग्रेस सांसद के विवादित बयान के बाद विरोध - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
राजधानी भोपाल में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी अपने एक विवादित बयान से घिर गए है। रविवार को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मुशायरा आयोजित किया था। इसमें इमरान प्रतापगढ़ी ने खरगोन दंगों का का जिक्र कर आंखों में याद रखने की बात कही। साथ ही कहा कि जिस पर बीजेपी ने हंगामा किया। इसका बीजेपी ने विरोध किया और पुलिस को एफआईआर करने शिकायत दी।कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के विवादित बयान के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने मुशायरा बंद करा दिया। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य कृष्णा घाडगे ने अपने समर्थकों के साथ इमरान प्रतापगढ़ी के बयान का विरोध किया।
घाडगे ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश और शहर का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा प्रतापगढ़ी और आरिफ मसूद के खिलाफ एफआईआर करने ज्ञापन सौंपा। घाडगे ने जहांगीराबाद थाने में प्रतापगढ़ी के खिलाफ ज्ञापन सौंपेते हुए कहा कि हमने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने ज्ञापन दिया हैं।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन