: MP News: एमपी में मदरसों की जांच पर विवाद, कांग्रेस विधायक बोले सरस्वती शिशु मंदिर की भी हो जांच
News Desk / Tue, Dec 20, 2022
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
मध्य प्रदेश में मदरसों की पढ़ाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मदरसों की जांच का बयान का विरोध करते हुए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सस्वती शिशु मंदिर की जांच कराने की मांग की है।
भोपाल से विधायक आरिफ मसूद ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार कर कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के लोगों को तैयार किया जाता है। संघ की विचाराधारा को पढ़ाया जाता है। इसलिए सिर्फ मदरसों को टारगेट न किया, बल्कि सरस्वती शिशु मंदिर की भी जांच होनी चाहिए। वहीं, इसको लेकर पूछे सवाल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमने जांच में किताब का जिक्र किया है। यदि कोई किताब में शाब्दिक त्रुटि है तो उसको ठीक होना चाहिए।
बता दें इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा था कि प्रदेश के मदरसों की जांच के लिए कलेक्टर को कहा जाएगा। गृहमंत्री ने मदरसों में आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाने का मामला संज्ञान में आने की बात कही थी। इससे पहले संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भी मदरसों में पढ़ाई को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कुछ मदरसों में मानव तस्करी का भी आरोप लगाया था। कुछ समय पहले बाल संरक्षण आयोग की टीम ने औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कई खामियां मिली थी।
विस्तार
मध्य प्रदेश में मदरसों की पढ़ाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मदरसों की जांच का बयान का विरोध करते हुए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सस्वती शिशु मंदिर की जांच कराने की मांग की है।भोपाल से विधायक आरिफ मसूद ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार कर कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के लोगों को तैयार किया जाता है। संघ की विचाराधारा को पढ़ाया जाता है। इसलिए सिर्फ मदरसों को टारगेट न किया, बल्कि सरस्वती शिशु मंदिर की भी जांच होनी चाहिए। वहीं, इसको लेकर पूछे सवाल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमने जांच में किताब का जिक्र किया है। यदि कोई किताब में शाब्दिक त्रुटि है तो उसको ठीक होना चाहिए।
बता दें इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा था कि प्रदेश के मदरसों की जांच के लिए कलेक्टर को कहा जाएगा। गृहमंत्री ने मदरसों में आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाने का मामला संज्ञान में आने की बात कही थी। इससे पहले संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भी मदरसों में पढ़ाई को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कुछ मदरसों में मानव तस्करी का भी आरोप लगाया था। कुछ समय पहले बाल संरक्षण आयोग की टीम ने औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कई खामियां मिली थी।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन