Logo
Breaking News Exclusive
बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल

: MP News: मणप्पुरम गोल्ड में दिनदहाड़े डकैती, नकाबपोश बदमाश ले उड़े 16 किलो सोना, साढ़े तीन लाख कैश

News Desk / Fri, Nov 25, 2022


मध्यप्रदेश के कटनी जिले में छह हथियारों से लैस बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। लुटेरे तकरीबन 16 किलो से अधिक सोना, साढ़े तीन लाख रुपये नगद और एक बाइक लेकर फरार हो गए। 

कटनी जिले में अब तक हुई डकैतियों में ये सबसे बड़ी डकैती बताई जा रही है जिसमें नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर इतनी बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी लगते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एएसपी, सीएसपी समेत छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डकैती की पूरी घटना बदमाशों ने दिनदहाड़े सुबह दस बजकर 25 मिनट से दस बजकर 40 मिनट के बीच कर द है। उस वक्त एक कर्मचारी गोल्ड लोन फाइनेंस में झाड़ू लगा रहा था। उसी समय हथियारों से लैस बदमाश मुंह में कपड़ा बांधकर ऊपर से हेलमेट लगाकर अंदर घुसे। बंदूक निकालकर फाइनेंस बैंक में काम कर रहे सभी कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें एक तरफ ले गए। गनपॉइंट पर सभी लॉकर खोल उसमें रखे जेवरात और नगदी को बैग में रखकर भाग निकले। हालांकि, लॉकर खुलते ही बैंक में लगा सायरन आवाज करने लगा लेकिन तब तक आरोपी बहुत दूर निकल चुके थे। 

प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी
पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है। एएसपी मनोज केड़िया ने बताया कि रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगंवा इलाके में मणप्पुररम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में चार से छह बदमाशों ने दिनदहाड़े बदूंक की नोक पर लूट की। लॉकर में रखे जेवरात और नगदी लेकर जबलपुर की ओर भागे हैं। आरोपी 10:25 बजे अंदर घुसे और 10:40 बजे घटना को अंजाम देकर भाग निकले। बात अगर सुरक्षा व्यवस्था की करें तो मौके पर सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज भी हेड ऑफिस से मंगवाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

लूट के समय छह कर्मचारी थे कंपनी में 
मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस में सेल्स मैनेजर ने बताया कि आरोपी 16 किलो सोना और 3.56 लाख रुपये लेकर गए हैं। जब लुटेरे बैंक में घुसे तब कंपनी में छह कर्मचारी थे। उन्होंने महिला कर्मचारी को छोड़कर सबके साथ मारपीट की। डरा-धमकाकर वे सोना और नगदी साथ ले गए। प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया कि डकैतों ने आठ करोड़ रुपये से अधिक की लूट की है। सिर्फ 15 मिनट में इस डकैती को अंजाम दिया गया, जिससे सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।  


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन