: MP News: छिंदवाड़ा में बिल वसूलने गई वसूली टीम के साथ मारपीट, ढाबा संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
News Desk / Fri, Feb 24, 2023
छिंदवाड़ा में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व संभाग छिंदवाड़ा के सोनाखार वितरण केन्द्र की टीम राजस्व वसूली एवं चैकिंग के लिए शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उमरिया ईसरा पहुंची थी। यहां बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज करने पर गुस्साए युवकों ने पहले विभागीय अधिकारियों से अभद्रता की फिर मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना टीम ने अपने उच्च अधिकारियों को देने के बाद चौरई थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार टीम उमरिया ईसरा में चेकिंग के दौरान ढाबे में अनाधिकृत बिजली का उपयोग कर रहे चतरू वर्मा के खिलाफ धारा 135 के तहत विद्युत चोरी का प्रकरण बनाया। इस पर चतरू वर्मा व राकेश वर्मा ने जेई सोनाखार रोहित कौशल, लाइन स्टाफ तरूण चंदेल व हेल्पर सोनू परतेती के साथ अभद्रता की गई। जिसकी शिकायत थाने में की गई है।
इन धाराओं में बना प्रकरण
शासकीय कार्य के दौरान बाधा पहुंचाने व जातिसूचक गाली-गलौज के बाद मारपीट व धमकी देने के चलते दोनों ही आरोपियों के पुलिस थाना में धारा 353, 294, 332, 506, 34, 3 (1) (द), 3 (1) (ध), 3 (2) (व्हीए) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पहले भी बना था प्रकरण
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अगस्त 2022 में भी उपभोक्ता पर विद्युत चोरी का प्रकरण विजिलेंस टीम द्वारा धारा 135 के तहत बनाया गया था। जिसका 12 हजार 38 रुपये की राशि उन पर बकाया है। उपभोक्ता द्वारा 400 फीट का तार फैलाकर डायरेक्ट लाइन से जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन