Logo
Breaking News Exclusive
12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ?

: MP News: एमपी शूटिंग वर्ल्ड की मेजबानी करेगा, 20 मार्च से दुनिया भर शूटर के करेंगे फायर

News Desk / Sat, Feb 25, 2023


मध्य प्रदेश में पहली बार शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। इसमें दुनियाभर के शूटर भाग लेंगे। 20 मार्च से शुरू होने वाले आयोजन के लिए भोपाल में फाइनल शूटिंग रेंज का निर्माण किया जा रहा है। भोपाल में 20 मार्च से 31 मार्च तक शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। गौरेगांव शूटिंग अकादमी में 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर इंडोर फाइनल शूटिंग रेंज तैयार हो रही है। इस पर फाइनल में पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय शूटर फायर करेंगे। इस कॉमन फाइनल रेंज में 10 मीटर में 10 लेन, 25 मीटर में 15 लेन और 50 मीटर में 10 लेन होंगी। वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में पांच-पांच इंवेट होंगे।

बता दें पिछले साल भोपाल गौरेगांव शूटिंग अकादमी में नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप और इस वर्ष खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन भी शूटिंग अकादमी में किया गया । भारतीय नेशनल शूटिंग टीम के कोच और हाई परफार्मेंस मैनेजर दीपक कुमार दुबे ने बताया कि देश में दिल्ली, पुणे के बाद भोपाल में ही फाइनल शूटिंग रेंज तैयार की जा रही है। भोपाल रेंज अत्याधुनिक शूटिंग रेंज है। यहां पर अपग्रेड मशीनें लगी है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप में दुनिया के करीब 400 खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है। 

 

अत्याधुनिक है भोपाल की शूटिंग रेंज 
भोपाल की शूटिंग अकादमी में 10, 25, 50 के अलावा शॉट गन की क्वालिफाइ रेंज हैं। 10 मीटर में एक साथ 70, 25 मीटर में 50 और 50 मीटर में 20 खिलाड़ी एक साथ निशाना लगा सकते है। 2009 में शूटिंग अकादमी करीब 35 एकड़ में बनकर तैयार हुई है। अत्याधुनिक शूटिंग रेंज में अपग्रेडेड मशीनें है। भोपाल को वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलने का एक कारण यह भी है। 

इन्होंने किया देश का प्रतिनिधित्व 
भोपाल की शूटिंग रेंज ने कई बड़े खिलाड़ी दिये हैं। हाल ही में कायरो वर्ल्ड कप में गोल्ड मैडल जीतने वाले ऐश्वर्य प्रताप सिंह इसी शूटिंग से है। इसके अलावा  चिंकी यादव, आशी चौकसे, प्रसिद्धि महंत, हर्षित बिजवा, नवदीप सिंह राठौर, वैभव सिंह, अविनाश यादव, अर्जुन अवार्डी राजकुमारी राठौर ने देश का प्रतिनिधित्व किया और देश के लिए मेडल जीते।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन