: MP News: सीधी बस हादसे पर सियासत तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- परिवहन मंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें
News Desk / Fri, Feb 24, 2023
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीधे जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बस दुर्घटना में प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने परिवहन विभाग को घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उक्त घटना में जान गवाने वालों के निकटम परिजनों को 50 लाख रूपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 25 लाख रूपये तथा साधारण घायलों को 10 लाख रूपये का मुआवजा देने की भी मांग सरकार से की है। इसके साथ ही इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग भी की है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीधी बस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया एवं घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना भी की है। नेता प्रतिपक्ष ने सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की रात को हुई बस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार परिवहन मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते बसों में ओव्हर लोड, अनफिट तथा इस रूट का इन बसों का परमिट भी नहीं था और ना ही बीमा था। उन्होंने इस घटना के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। सिंह ने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 60 से अधिक घायल है एवं लगभग 15 से अधिक लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिल रही है। मृतकों एवं घायलों में सर्वाधिक कोल आदिवासी समुदाय के लोग है, जोकि देश के गृहमंत्री के सतना में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नेताओं के द्वारा उन्हें प्रलोभन देकर भरकर लाये गये थे।
सिंह ने कहा कि 16 फरवरी, 2021 को सीधी में हुए बस हादसे में ओवरलोड के कारण 40 से अधिक लोगों की जान गई थी। इसके बाद भी सरकार ने कोई सबक क्यों नहीं लिया है। सिंह ने मुख्यमंत्री से राजनैतिक इंवेन्ट बंद करने की मांग की है कि ताकि इस प्रकार के हादसे की पुर्नावृत्ति न हो।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन