: MP News: भोपाल नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों के थमे पहिए
News Desk / Mon, Dec 12, 2022
भोपाल नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
भोपाल नगर निगम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर चले गए है। इससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है।नगर निगम कर्मचारियों की जोन और वार्ड कार्यालय समेत नगर निगम मुख्यालय में हड़ताल पर है। हड़ताल का असर शहर में कुछ घंटे बाद ही दिखने लगा है। शहर में सफाई व्यवस्था बाधित हो गई है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन समेत इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों के पहिये थम गए है। सफाई कर्मियों ने सुबह शहर में झाड़ू नहीं लगाई। सभी जोन कार्यालय पर कर्मचारी एकत्रित हुए और प्रदर्शन में भाग लिया। कर्मचारी अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है। निगम कर्मचारियों की नियमितीकरण, सीधी भर्ती, कर्मचारियों के वेतन, PF समेत 6 मांगों को लेकर हड़ताल पर है।
निगम कर्मचारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। यदि उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को बढ़ाया जाएगा। इससे जनता को होने वाली दिक्कतों के लिए निगम प्रशासन जिम्मेदार होगा।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन