Logo
Breaking News Exclusive
12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ?

: MP News: बीजेपी बूथ की मजबूती, संगठन की ताकत से हासिल  हासिक करेगी 200 पार का लक्ष्य

News Desk / Sat, Feb 25, 2023


बीजेपी बूथ विस्तारक योजना-2 की कार्यशाला आयोजित

बीजेपी बूथ विस्तारक योजना-2 की कार्यशाला आयोजित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश बीजेपी ने दो दिवसीय बैठक में शनिवार को बूथ सशक्तीकरण अभियान और बूथ विस्तारक योजना-2 की कार्यशाला आयोजित की। इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि बूथ हमारी सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। हम अपनी इस इकाई की मजबूती और कार्यकर्ताओं तथा संगठन की ताकत के बल पर ‘अबकी बार 200 पार’ के लक्ष्य को हासिल करेंगे और पार्टी को मिलने वाले वोटों में 10 प्रतिशत की वृद्धि करेंगे। प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
 
डिजिटली मजबूत होने से जीत होगी बड़ी
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि हमारी विकास यात्रा 72 वर्षों की है और मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जिसने भाजपा की सरकार बनाई। हम पीढ़ी दर पीढ़ी कुछ न कुछ सीखते रहे हैं। जामवाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यही है कि बूथ हमारी निरंतर चलने वाली और सुदृढ़ इकाई बने तथा शक्ति केंद्र नियमित मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि हमें यह याद रखना चाहिए कि हम डिजिटली जितने स्ट्रांग होंगे, हमारी जीत भी उतनी ही बड़ी होगी। लेकिन इसके साथ ही हमें जमीन पर उतरकर भी काम करना है। लगातार प्रवास करना है, कार्यकर्ताओं से मिलना है। इसके लिए हमें प्रवास, प्रयास और प्राथमिकता का संकल्प लेना होगा, योजना बनानी होगी। समय का नियोजन करें, संपर्क और संवाद बढ़ायें तथा हर स्तर पर समन्वय के साथ काम करें।
 
हर युद्ध में गेमचेंजर होती है टेक्नोलॉजी
प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि हर लड़ाई में जीत उसी की होती है, जिसने उस समय के अनुसार एडवांस टेक्नोलॉजी को अपनाया हो। आज अगर हम भारत के विश्वगुरु बनने का सपना देख रहे हैं, तो उसका आधार भी टेक्नोलॉजी ही होगी। इसलिए हमें भी युद्ध जीतने के लिए अपने कार्यकर्ता को टेक्नोलॉजी से जोड़ना होगा। हमने बूथ सशक्तीकरण अभियान में बूथों को डिजिटल बनाया था। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने काम की डिजिटल रिपोर्टिंग करे, प्रवास की जानकारी एप पर अपलोड करे और अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए संगठन एप पर उपलब्ध डिजिटल एजुकेशन की सुविधा का लाभ ले।
 
पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति ही हमारी ताकत
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमने गत वर्ष चलाए गए बूथ विस्तारक अभियान में प्रदेश के 61237 बूथों को डिजिटल बनाया। अब बूथ विस्तारक अभियान-2 शुरू किया जा रहा है, जिसमें बूथ एक्शन प्लान भी बनाया जाएगा। पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की बड़ी जीत का श्रेय भी पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति को दिया था और यही पन्ना प्रमुख तथा पन्ना समिति हमारी ताकत बनेगी। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी 57 जिलों में कॉल सेंटर काम करें और मंडलों का प्रशिक्षण समय पर हो।
 
14 से 21 मार्च तक चलेगा मूल अभियान  
संगठन महामंत्री हीतानंद शर्मा ने कहा कि पिछले साल जो अभियान चलाया गया था, उसमें हम 95 प्रतिशत बूथों तक पहुंचे थे और 60400 बूथों में त्रिदेव की रचना की थी। इस वर्ष फिर से यह अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज प्रदेश स्तर की कार्यशाला आयोजित की गई है, उसी के अनुरूप जिला स्तर पर भी 1,2, और 3 मार्च को कार्यशाला आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र की बैठकें 13 और 14 मार्च को होगी तथा 14 मार्च से मूल अभियान शुरू हो जाएगा। यह सात दिवसीय अभियान 21 मार्च तक चलेगा। इसके बाद 23-24 मार्च को मंडल स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएगी। 25 मार्च को शक्ति केंद्र की समीक्षा बैठक होगी। 26 मार्च को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना जाएगा। इसके उपरांत 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है, जो बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। हितानंद ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बूथों को सक्रिय तथा मजबूत बनाना है और हमें उन बूथों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जहां हम कमजोर हैं।
 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन