Logo
Breaking News Exclusive
12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ?

: MP Vidhansabha: चुनावी साल में राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले लाडली बहना योजना से होगा बड़ा बदलाव

News Desk / Sun, Feb 26, 2023


मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने अभिभाषण में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया। अभिभाषण के बाद सदन की कार्रवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। मंगलवार को सदन में सरकार प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट रखेगी। एक मार्च को प्रदेश का ई-बजट पेश किया जाएगा। इसके लिए विधायकों को टैबलेट दिये जाएंगे।
 
राज्यपाल पन्द्रहवीं विधानभा के पांचवें और अंतिम बजट सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लाडली बहना योजना प्रारंभ करने जा रही है। इससे प्रदेश में बड़ा बदलाव होगा। योजना में प्रतिमाह 1-1 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इस राशि का उपयोग महिलाएं अपने परिवार को स्वावलंबी बनाने में कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ओरछा में रामरारजा लोक और चित्रकुट में वनवासी रामलोक बनाने का भी निर्णय लिया है। सरकार पवित्र और धार्मिंक स्थलों के जीर्णोंद्वार, विकास और विस्तार के काम कर रही है। ओंकारेश्वर में अद्वेत संस्थन और अद्वैत वन विकसित किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों की सिद्धि के लिए मध्य प्रदेश हर संभव योगदान दे रहा है।
 
अगली वित्तीय वर्ष में संपदा 2.0 होगी लागू
राज्यपाल ने कहा कि सरकार अगले वित्तीय वर्ष से चिन्हित दस्तावेजों के जीआईएस आधारित फेसलेस ऑनलाईन पंजीयन के लिए उन्नत तकनीक पर आधारित सॉफ्टवेयर संपदा 2.0 को आगामी वित्तीय वर्ष से लाइव करने का लक्ष्य रखा है। इसकी मदद से जमीन और भवन की रजिस्ट्री करने में सुविधा होगी। सरकार बिल लेने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश बिल संग्रहण एवं पुरस्कार योजना प्रारंभ करने जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों के हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा का सपना भी साकार करने जा रही है।
 
2023 में इंदौर-भोपाल में दोड़ेगी मेट्रो
राज्यपाल ने कहा कि इंदौर एवं भोपाल में मेट्रो रेले के प्रथम कॉरिडोर का कार्य वर्ष 2023 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। सरकार कॉलोनियों की विकास प्रक्रिया को सरल बनानते हुए अनाधिकृत कॉलोनियों को वैधानिक दर्जा देने की कार्यवाही की गई है।
 
12 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना
प्रदेश की 3 जेलों में आईटीआई संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें करीब 500 बंदी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रदेश में 200 और आयुष हेल्थ सेंटर जुलाई 2023 तक प्रारंभ करने का लक्ष्य है। सभी जिला चिकित्सालयों में आयुष विंग की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में 12 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है।  
 
35 मंजिला स्टार्टअप पार्क बनेगा
इंदौर के सुपर कॉरिडोर में 22 एकड़ जमीन पर 35 मंजिला स्टार्टअप पार्क निर्मित किया जाएगा, जिससे 20 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे। भारत सरकार के सहयोग से निर्मित हो रहे अटल प्रगति पथ सहित 5 एक्सप्रेस हाइवे मध्य प्रदेश की तस्वीर को बदलकर रख देंगे।
 
नाथ बोले- राज्यपाल से भी झूठ बुलवा दिया
राज्यपाल ने अपने अपने 25 मिनट के अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियां गिनाई इस दौरान बीजेपी की तरफ से मेज थपथापाई जा रही थी। इस दौरान विपक्ष की तरफ से कोई आपत्ति या विरोध नहीं जताया। हालांकि बाद में मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि दिन में सपना दिखाने का यह भाषण था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद तो झूठ बोलते है।  दुख की बात है कि आज राज्यपाल से भी झूठ बुलावा दिया। नाथ ने लाडली बहना योजना को सरकार की चुनावी नौटंकी बताया। नेताप्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि विकसित की जगह प्रदेश का विनाश कर डाला गया।
 
गोविंद सिंह बोले- डिजिटल बजट का विरोध करुंगा
सरकार के डिजिटल यानी ई-बजट का नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने विरोध किया। गोविंद सिंह ने कहा कि मैं अध्यक्ष महोदय से अनुरोध करुंगा कि मध्य प्रदेश में अधिकांश  पिछड़े, अनुसूचित जाति, गरीब, पिछड़े तबके के लोग है। किसी को ई-बजट की जानकारी नहीं है। इस प्रकार की प्रक्रिया, जिसमें जनमानस पक्ष में नहीं है। मैं इस ई-बजट का विरोध करुंगा। इस पर गृहमंत्र नरोत्त नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सदन में ई-बजट पेश होगा। वित्त मंत्री स्वयं पढ़ेंगे भी। नेता प्रतिपक्ष यदि सुझाव देंगे तो उन पर विचार करेंगे। सिर्फ विरोध करना ठीक नहीं है।
  
 

जीतू पटवारी हल लेकर पहुंचे
विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी अपने कंधे पर हल लेकर विधानसभा पहुंचे। पटवारी हल समेत सदन में जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनको मेन गेट पर रोक लिया। इस दौरान पटवारी और सुरक्षाकर्मियों के बीच काफी देर तक बहस चली। बाद में पटवारी बिना हल के विधानसभा में अंदर गए। पटवारी ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन