Logo
Breaking News Exclusive
टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल

: डिंडौरी में लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों पर एक्शन: तहसीलदार, रीडर और 19 पटवारियों को नोटिस, कलेक्टर की कार्रवाई से हड़कंप

MP CG Times / Thu, Feb 22, 2024

गणेश मरावी,डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में लापरवाह अधिकारी - कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यहां पर एक तहसीलदार, रीडर एवं 19 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर विकास मिश्रा के द्वारा की गई है। दरअसल शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर आर.पी.मार्को नायब तहसीलदार,रीडर अरविंद कटारिया और 19 पटवारियों को नोटिस दिया गया है।

आर.पी.मार्को नायब तहसीलदार को नोटिस जारी कलेक्टर विकास मिश्रा ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर आर.पी.मार्को नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 17 फरवरी 2024 को निरीक्षण के दौरान आपके न्यायालय में राजस्व के विभिन्न शीर्षो के 443 प्रकरण लंबित पाए गए। लंबित प्रकरणों में से सबसे अधिक प्रकरण अ-6 (नामांतरण) के 272, अ-27 (बंटवारा) के 72 तथा अ-12 (सीमांकन) के 41 प्रकरण तीन माह की अवधि से लंबित पाए गए। इसके अलावा कई कार्य लंबित है,जिनके कारण नोटिस दिया गया है। रीडर अरविन्द कटारिया को नोटिस जारी कलेक्टर विकास मिश्रा ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर अरविन्द कटारिया प्रवाचक अमरपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 17 फरवरी 2024 को निरीक्षण के दौरान न्यायालय में माह जुलाई 2023 से अक्टूबर 2023 तक के प्राकृतिक आपदा के 30 प्रकरण आर.सी.एम.एस. पोर्टल में दर्ज किए बिना बस्ते में बांधकर रखे जाना पाये गये। इन प्रकरणों के अवलोकन पर पाया गया कि ये प्रकरण मकान क्षतिग्रस्त होने, फसल हानि एवं कुछ प्रकरण आकाशीय बिजली गिरने से पशुओं की मृत्यु तथा 01 प्रकरण सर्पदंश से हुई मृत्यु से संबंधित है। कर्तव्यों के प्रति बरती गई लापरवाही म.प्र.राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के अनुसार आपदाओं से संबंधित प्रकरणों का निराकरण 30 दिवस के अंदर किया जाना आवश्यक है। आपके द्वारा इन निर्देशों की उपेक्षा करते हुए प्रकरणों को आर.सी.एम.एस. में दर्ज न कर तथा इन्हें पीठासीन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत न कर अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही बरती गई है। 19 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख डिंडोरी के द्वारा जिले के 19 पटवारियों को राजस्व महाअभियान में ई-केवाईसी एवं नक्शा तरमीम के कार्य में अपेक्षित प्रगति हासिल नहीं किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उक्त पटवारियों में बलीराम सिंह भवेदी, नीरज कुमार धुर्वे, अक्षय कटारे, जितेंद्र कुमार राय, वसीम कुरैशी, बृजेंद्र सिंह, गनेश प्रसाद बनवासी, जागेश्वर परस्ते, संतोष कुमार झारिया, सत्यनारायण साहू, मंजूलता परस्ते, दशरथ सिंह परस्ते, भागवत प्रसाद साहू, आशीष कुमार उईके, पुष्पा मार्को, दिव्यम गर्ग, रीतेश कुलेश, विजय कुमार श्रीवास, और सिंग्राम सिंह मलगाम को नोटिस जारी किया गया है। 3 दिवस में मांगा जवाब कलेक्टर विकास मिश्रा ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले तहसीलदार,रीडर एवं 19 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब मांगा है। कलेक्टर ने समय सीमा के अंदर जवाब नहीं देने पर एक पक्षीय कार्रवाई करने की बात कही है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन