: MP News: युवक को बंधक बनाकर चप्पलों से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिटाई का वीडियो, जानिए क्या है मामला
News Desk / Sun, Dec 25, 2022
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
सिंगरौली जिले के ट्रामा सेंटर के बाहर एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी चप्पलों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिंगरौली जिले के ट्रामा सेंटर के बाहर का है, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई तो गुस्साए परिजनों ने जिस वाहन से उसकी मौत हुई उसके मालिक को बांधकर उसकी पिटाई की।जानकारी के अनुसार मदन सिंह (उम्र 26 वर्ष) लाला बैस का ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। उसकी मौत हुई तो परिजनों ने आरोप लगाया कि लाला बैस के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है और उसके बाद उसकी मौत हुई है। इस पर गुस्साए परिजनों ने मदन सिंह की मौत के बाद ट्रामा सेंटर के बाहर ही लाला बैस को पकड़कर पहले उसे रेलिंग में बांध दिया, उसके बाद चप्पल और जूतों से मृतक की बहन, मां तथा भाई ने जमकर पिटाई कर दी। हालांकि वीडियो आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन