Logo
Breaking News Exclusive
बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल

: बाघों की दहाड़ से खौफ के साये में लोग, MP में फिर गहराया खतरा

News Desk / Fri, Oct 7, 2022


BAGH

सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit: News Nation)

highlights

  • मध्यप्रदेश को है टाइगर स्टेट का दर्ज प्राप्त 
  • अब लोगों के लिए मुशीबत बनता जा रहा है बाघों की संख्या में इजाफा

नई दिल्ली :  

मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त है, वह इसलिए क्योंकि मध्यप्रदेश में बाघो की संख्या काफी ज्यादा है.मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो भोपाल में भी बाघो की दहाड़ लोगों को आए दिन सुनाई दे रही है, क्योंकि भोपाल के आसपास करीब एक दर्जन से ज्यादा बाघ आज भी घूम रहे हैं. जिससे कहीं ना कहीं अब लोगों में दहशत है. आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में बाघो का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है, और यही वजह है कि बढ़ते कुनबे के साथ ही मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट के अवार्ड से भी नवाजा गया है. लेकिन अब कहीं ना कहीं बाघों की संख्या में इजाफा लोगों के साथ-साथ खुद बाघों के लिए भी मुसीबत बनती जा रही है.


भोपाल की बात करें तो भोपाल के आसपास करीब एक दर्जन से ज्यादा बाघ पाए गए हैं.जिसके बाद वन विभाग भी हरकत में आया है, और लगातार बाघो को इंसानी बस्तियों से दूर करने में लगा हुआ है. इतना ही नहीं बाघ अब जंगल तक सीमित नहीं रहे हैं, भोपाल के उन इलाकों में भी चहल कर्मी कर रहे हैं, जहां पर लोगों की बसाहट है.और इसलिए अब भोपाल के पास के वह इलाके जहां पर लोग रहते हैं, या फिर पर्यटक आते हैं.उन सड़कों पर भी बोर्ड लगा दिए गए हैं, कि आप सतर्क रहें.

यह भी पढ़ें : Alert: अब दिवाली पर गिफ्ट लेना भी पड़ेगा महंगा, भरना होगा इतना टैक्स

आइए अब आपको उन इलाकों में लेकर चलते हैं, जहां पर अक्सर बाघ देखे जा रहे हैं, उन्हीं में से एक इलाका है भोपाल का केरवा डैम. जहां अक्सर लोगों की भीड़ लगी रहती है.और झरनों को देखने के लिए लोग जंगल के रास्ते कई दूर तक निकल जाते हैं, जो उनके लिए खतरनाक हो सकते हैं. भोपाल से महज कुछ ही दूरी पर बने  इन इलाकों में बाघो का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है, बाघ जहां पर ट्रेस किए गए हैं उनमें भोपाल के बाल्मी और मौलाना आजाद इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट में भी बाघ ने अपनी दस्तक दी है. केरवा डैम कलियासोत और अलग-अलग इलाकों में भी शेर देखा गया. हमारी टीम भी उन इलाकों में पहुंची जहां पर अक्सर शेर को देखा जाता है.

राजधानी भोपाल के आसपास ऐसे कई ग्रामीण इलाके हैं, जहां पर बाघ की आहट लोगों को अक्सर नजर आती है.इन्हीं में से एक है मेंडोरी गांव.इस गांव के लोग भी कई बार शेर को देख चुके हैं.बाघ गांव में पहले कई बार आ चुका है ,जिसके बाद वन विभाग ने जंगल के इलाके को बड़ी-बड़ी जाली लगाकर कवर किया है, ताकि ना तो लोगों के लिए शेर नुकसानदायक बने और ना ही लोग उसके लिए. बाघों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ,ऐसे में लोग यह कहते हैं कि बाग उनके घर तक पहुंच गया है.जबकि वह यह नहीं जानते हैं कि जहां तक लोगों ने अपना घर बना लिया है ,वह कभी बाघों का इलाका हुआ करता था ,और ऐसे में बाघ अपने इलाके में कभी ना कभी आ ही जाता है.और शायद यही वजह है कि वन अमले को जहां बाघों की चिंता लोगों से सता रही है, तो वहीं कई लोगों को बाघ के आने से डर लग रहा है.

संबंधित लेख

First Published : 07 Oct 2022, 06:06:07 PM

For all the Latest States News, Madhya Pradesh News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन