: Satna: ईंट-भट्टे के अवैध कारोबार से शहर में बढ़ रहा प्रदूषण, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
News Desk / Wed, Dec 14, 2022
ईंट भट्टों से हो रहा प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
सतना जिले में इन दिनों सैकड़ों की संख्या में अवैध ईंट भट्टे चल रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से अवैध ईंट भट्टों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पर्यावरण तो प्रदूषित हो रही रहा है। साथ ही राजस्व को होने वाले आय का भी नुकसान हो रहा है। शिकायत के बाद भी अब तक खनिज विभाग व प्रदूषण विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हालांकि कुछ स्थानों में कागजी कार्रवाई कर खानापूर्ति कर ली जाती है।ईंट भट्टा संचालकों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि ये लोग बड़े पैमाने पर ईंट का निर्माण कर शासकीय व निजी जमीन का खनन करने में लगे हुए हैं। जिले के उचेहरा, अमरपाटन, रामपुर बाघेलान, मैहर, रैगांव, नागौद में अवैध ईंट भट्टा संचालित हो रहा है। जिले में चल रहे अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर रोक लगाने टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। लेकिन शायद ही कभी टास्क फोर्स ने कोई कार्रवाई की हो। लेकिन अब अधिकारी ईंट भट्टों का सर्वे कराकर इन्हें आबादी क्षेत्रों से हटाने की बात कह रहे हैं।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन