Logo
Breaking News Exclusive
US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो डाली; युवक की 15 दिन बाद थी शादी; डबल सुसाइड की वजह होश उड़ाने वाली जीजा के भाई के प्यार में पागल माशूका की क्रूरता, मैसेज-इशारा और पीठ पर दागी गई गोली, पत्नी ने लिखी कत्ल की स्क्रिप्ट 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो डाली; युवक की 15 दिन बाद थी शादी; डबल सुसाइड की वजह होश उड़ाने वाली जीजा के भाई के प्यार में पागल माशूका की क्रूरता, मैसेज-इशारा और पीठ पर दागी गई गोली, पत्नी ने लिखी कत्ल की स्क्रिप्ट 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान

: बजरंगबली को नोटिस: रेलवे ने हनुमानजी पर लगाया जमीन अतिक्रमण का आरोप, भगवान से खर्चा वसूलने की चेतावनी दी

News Desk / Sun, Feb 12, 2023

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना में रेल विभाग का अजीबो गरीब कारनामा सामने आया है। विभाग ने मंदिर में विराजमान भगवान बजरंगबली को नोटिस जारी किया है। सबसे हैरत की बात यह है कि रेलवे ने इस नोटिस में बजरंग बली को ही अतिक्रमणकारी बताते हुए सात दिन में अतिक्रमण हटाने को भी कहा है। साथ ही रेलवे की तरफ से यह भी चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण न हटाने पर रेलवे जबरन कार्रवाई करेगा और जेसीबी आदि के खर्च की वसूली बजरंगबली से होगी।
दरअसल ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉडगेज लाइन का काम चल रहा है और मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील में हनुमान जी का एक मंदिर ब्रॉडगेज लाइन के बीच में आ रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि यह मंदिर रेलवे की जमीन पर बना है। इसलिए रेल विभाग ने यह अजीबोगरीब नोटिस स्वयं भगवान हनुमान जी को जारी किया है।  नोटिस में रेलवे विभाग ने हनुमान जी को अतिक्रमण बताते हुए लिखा है कि आपने रेलवे की जमीन पर मकान बनाकर अतिक्रमण किया है। रेलवे का नोटिस  सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रेलवे के पत्र में लिखा है 'आपके द्वारा सबलगढ़ के मध्य किलोमीटर में मकान बनाकर रेलवे भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। अत: आप इस नोटिस के सात दिन के अंदर रेलवे भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाकर रेलवे भूमि को खाली करें अन्यथा आपके द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसका हर्ज एवं खर्च की जिम्मेदारी स्वयं आपकी ( भगवान बजरंग बली की) होगी।' बजरंग बली को दिए गए इस नोटिस की प्रति सहायक मंडल अभियंता ग्वालियर और जीआरपी थाना प्रभारी ग्वालियर को भी भेजी गई है। रेलवे का नोटिस झांसी रेल मण्डल के वरिष्ठ खण्ड अभियंता, जौरा अलापुर की ओर से 8 फरवरी को सबलगढ़ में स्थित बजरंग बली के नाम जारी किया गया है। जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जब इस नोटिस की सच्चाई जानने के लिए झाँसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज माथुर से संपर्क किया तो उन्होंने पहले इसे रेलवे की सामान्य प्रक्रिया बताया। वहीं, बाद में कहा कि यह नोटिस पूरी तरह सही है। साथ ही उन्होंने कहा त्रुटिवश मंदिर मालिक की जगह भगवान बजरंगबली का नाम नोटिस में लिख गया है उसे सुधारा जा रहा है।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन