: Ratlam: बामनघाटी में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो मृत, बीते दो दिन में दो हादसों में चार की गई जान, 47 घायल
News Desk / Thu, Feb 16, 2023
रतलाम में दो दिन में दो हादसे हुए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बीते दो दिनों के भीतर दो बड़े सड़क हादसे हो गए। पहले बस और ट्रक की टक्कर हुई तो दूसरी घटना गुरुवार देर रात पिपलोदा के बामनघाटी के पास हुई। दो दिन में हुए दो हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 लोग घायल हुए हैं।रतलाम के पिपलोदा थाना क्षेत्र के बामनघाटी में बीती रात मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को देर रात रतलाम जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। पिकअप वाहन पिपलोदा से लांबाखोरा जा रहा था। इस दौरान चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। इसमें 15 वर्षीय इंद्रा पिता कान्हा और 60 वर्षीय मीरा पति पुनाजी की मौत हुई है।
ये हुए घायल
पुलिस के अनुसार घटना में पिकअप चालक लक्ष्मण, पूजा डिंडोर, शांतू पूना डिंडोर, कालीबाई सुखराम डिंडोर, अवंता पिता रामा, कैलाशीबाई पति वेस्ता, मड़ीबाई पति सुखराम, शुभम पिता हीरा, सविता पिता बालू, सुगना पति वेस्ता, माया पिता नागू, कैलाश पिता थावरा, शांतिलाल पिता एलम, जाना पिता हवजी निनामा, लक्ष्मण पिता रामा, दल्लू पिता कमलेश, गुड्डा पिता सबरसिंह, भूलीबाई बाबूलाल निनामा, दुर्गा पिता धीरजी डिंडोर, रेना पिता सोहन मईड़ा, अर्चना पिता रामा निनामा, कृष्णा पिता मांगू निनामा, इंद्रा पिता बद्री निनामा, भूलालाल पिता गौतम, सविता पति बहू, अजय पिता शांति, माया पिता भंवरलाल, कोदरीबाई पति कानाजी, शीला शांतू डिंडोर, रमेश पिता तोलाराम और बाबूलाल घायल हुए हैं।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन