Logo
Breaking News Exclusive
सीक्रेट कैमरे में बाबू बोला- मंत्री-प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त सीक्रेट कैमरे में बाबू बोला- मंत्री-प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त

: Weather Update Today : इन राज्यों में गल सकता है रावण, IMD ने जताई दशहरे पर बारिश की संभावना

News Desk / Tue, Oct 4, 2022


सार

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, यूपी, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। 

दशहरे पर कई राज्यों में उमड़ घुमड़ रहे हैं बादल

दशहरे पर कई राज्यों में उमड़ घुमड़ रहे हैं बादल - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

दशहरे के मौके पर आज देश के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। इसके चलते दुर्गा पूजा के समापन और रावण दहन के कार्यक्रमों पर असर पड़ सकता है। रावण गिला होने से उसके दहन में भी परेशानी हो सकती है। 


बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, यूपी, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार दक्षिण महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी में भी बारिश के आसार हैं। 

दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश संभव
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली व एनसीआर में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। देश के कई राज्यों में बीते 24 घंटों में बादलों ने डेरा डाल दिया है और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि, दिल्ली समेत अधिकतर राज्यों से मानसून 2022 की विदाई हो चुकी है। इसलिए अब होने वाली बारिश शीतकालीन वर्षा मानी जाएगी। चार माह का वर्षाकाल या चौमासा 30 सितंबर को खत्म हो चुका है। चौमासे में देश के अधिकतर राज्यों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज हुई, हालांकि यूपी, बंगाल, पंजाब, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है।

स्कायमेट ने जताया इन राज्यों में वर्षा का अनुमान

  • निजी मौसम एजेंसी स्कायमेट ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया।
  • वहीं, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, गोवा, केरल, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में छुटपुट बारिश के आसार हैं।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन