: Raveena Tandon: झीलों के शहर में रवीना टंडन ने की मस्ती, स्कूटी से की भोपाल की सैर, समोसों का लिया जायका
News Desk / Tue, Nov 29, 2022
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के चलते भोपाल में हैं। रवीना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर झीलों के शहर में बिताए अपने खूबसूरत पलों को फैंस के साथ साझा किया है। उनका वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में रवीना टंडन भोपाल की सड़कों पर स्कूटी चलाती नजर आ रही हैं, वहीं भोपाल के समोसों का स्वाद भी ले रही हैं। रवीना ने अपनी पोस्ट के जरिए भोपाल के लोगों का उनके अपनेपन और प्यार के लिए शुक्रिया भी कहा है। वीडियो में भोपाल की खूबसूरती को रवीना ने बखूबी दिखाया है।
वीडियो में एक्ट्रेस सफेद रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वह भोपाल की सड़कों पर मस्ती करते हुए स्कूटी चला रही हैं तो वहीं, ई रिक्शा की सवारी भी करती दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने भोपाल की एक बस्ती में पहुंचकर वहां की महिलाओं के साथ फोटो क्लिक कराई और सेल्फी भी ली।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन