: MP News: एक साथ दो मगरमच्छों को देखकर थमीं ग्रामीणों की सांसे, वनकर्मियों ने पकड़कर नदी में छोड़ा
News Desk / Thu, Feb 16, 2023
रेस्क्यू के बाद मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान में छोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव की नदियों में जलस्तर कम हो गया है। कहीं-कहीं तो नदी सूख गई है। नदियों में रहने वाले जीव जंतु पानी ना होने के कारण अब इधर-उधर भागने लगे हैं। तेंदूखेड़ा ब्लॉक में दो मगरमच्छ नदी से बाहर निकल आए, जिसकी सूचना वन अमले को स्थानीय लोगों ने दी। वन अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन करके दोनों मगरमच्छों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।पहला मगरमच्छ नौरादेही अभयारण्य की सरदार रेंज के अंतर्गत खमतरा गांव से निकलने नाली नदी से निकलकर खेतों में बनी टपरियों के पास आकर बैठ गया। वहां मौजूद लोगों ने देखा तो इसकी सूचना नौरादेही अभयारण्य के सर्रा के रेंजर को दी। रेंजर ने तत्काल अपना स्टॉफ भेजा और रेस्क्यू ऑपरेशन कर मगरमच्छ को पकड़ा और बाद में नौरादेही से निकलने वाली नदी बामनदेही में छोड़ा।
स्टॉपडेम के पास बैठा था मगरमच्छ
दूसरा मगरमच्छ तारादेही वन परिक्षेत्र के अंतर्गत गोहदर नदी से निकलकर नवनिर्मित स्टॉप डेम के पास बैठ गया। तभी मजदूर वहां से निकल रहे मजदूरों की नजर अचानक स्टॉप डेम के सामने बैठे मगरमच्छ पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना तारादेही वन परीक्षेत्र अधिकारी श्रेयांश जैन को दी। रेंजर अपने स्टॉप के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा और बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।
नौरादेही अभ्यारण के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम खतरा में पकड़े गए मगरमच्छ को वनकर्मियों ने पकड़ कर बामनदेही नदी में छोड़ा। सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी लखन प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सूचना आई थी कि नदी से निकलकर मगरमच्छ टपरियों के पास बैठ गया है। स्टॉफ के साथ पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ा और बाद में उसे नदी में छोड़ा। मगरमच्छ आठ फीट लंबा था। दूसरा मगरमच्छ गोहदर से निकलकर स्टापडेम के पास बैठा था। वह छह फीट लंबा था।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन