: Shahdol News: एसपी ने दूसरे थाने की टीम भेजकर की कार्रवाई, कोयले के अवैध कारोबारी पकड़े
News Desk / Fri, Feb 24, 2023
शहडोल में पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनगंवा देवरी में कोयले के अवैध कारोबार का पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने भांडाफोड़ करते हुए 30 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया है। इस कार्यवाही से पुलिस की वाहवाही नहीं बल्कि सोहागपुर थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है।
मुख्यालय के थाना क्षेत्र में इस तरह कोयले व रेत का अवैध कारोबार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक को मुख्यालय के दूसरे थाने से टीम भेजकर कार्यवाही करनी पड़ रही है। यह तो सोहागपुर के थाना प्रभारी व खनिज विभाग के अधिकारियों व माफिया के बीच नेक्सस को उजागर कर रहा है। बीते दिनों सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी में अवैध रूप से रेत चोरी करने जा रहा ट्रैक्टर पलटने से चालक की नदी के घाट पर मौत हो गई थी। इसके बाद अब धनगंवा देवरी में कोयले के काले कारोबार का मामला उजागर हुआ है।
आरोपियों का निकाला जुलूस
पकड़े गए चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने थाने से न्यायालय तक हथकड़ी लगाकर पैदल ले जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गाड़ी में ले जाने के बजाय पैदल ही जुलूस निकाला। उन्हें कोर्ट में पेश किया।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन