: Shahdol: नाबालिग को जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा, बदमाशों ने पिटाई का वीडियो जारी कर पुलिस को दी चुनौती
News Desk / Wed, Dec 21, 2022
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसका एक उदाहरण सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक नाबालिग का पहले अपहरण किया, उसे जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल कर पुलिस को सीधे-सीधे चुनौती दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।जानकारी के अनुसार शहडोल जिले में कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन सिटी के पास रहने वाले 16 वर्षीय किशोर को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लालू व विष्णु सिंह नामक बदमाश गत दिवस पकड़कर ले गए थे। पास के जंगल में ले जाकर उसे बेरहमी से पीटा। नाबालिग छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। बदमाशों ने नाबालिग को पीटते हुए वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों बदमाश लालू व विष्णु सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर नाबालिग को उनके कब्जे से छुड़वाया। बदमाश फरार हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है कि बदमाश पैसों के लिए नाबालिग को पीट रहे थे। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन