: देवास के शिप्रा में हादसा, बस पलटने से तीन महिलाओं की मौत, आठ लोग घायल
News Desk / Fri, Nov 18, 2022
देवास के शिप्रा में बस पलट गई। - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
देवास जिले के शिप्रा में एक बस (mp 41 p 1562) डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। हादसे में दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। बस देवास से इंदौर की तरफ आ रही थी और काफी तेज रफ्तार में थी। चालक बस की गति को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस शिप्रा के पास पलट गई।जानकारी अनुसार हादसा शनिवार रात में हुआ है। हादसे का कारण अभी साफ नहीं है। बस में 50 से ज्यादा यात्री होना बताए गए हैं। मौके पर मदद के लिए पहुंचे लोगों ने पलटी बस से घायल लोगों को निकाला और देवास के अस्पताल में पहुंचाया। इस हादसे में तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई। यह उपनगरीय बस देवास से इंदौर की तरफ आ रही थी। हादसे में कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। एक यात्री की हालत ज्यादा खराब होने पर इंदौर भेजा गया है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन