Logo
Breaking News Exclusive
India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो डाली; युवक की 15 दिन बाद थी शादी; डबल सुसाइड की वजह होश उड़ाने वाली जीजा के भाई के प्यार में पागल माशूका की क्रूरता, मैसेज-इशारा और पीठ पर दागी गई गोली, पत्नी ने लिखी कत्ल की स्क्रिप्ट 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो डाली; युवक की 15 दिन बाद थी शादी; डबल सुसाइड की वजह होश उड़ाने वाली जीजा के भाई के प्यार में पागल माशूका की क्रूरता, मैसेज-इशारा और पीठ पर दागी गई गोली, पत्नी ने लिखी कत्ल की स्क्रिप्ट 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार

: Sehore Jaam: सीहोर के जाम में फंसे लोगों को ये सफर हमेशा याद रहेगा, परेशान होते रहे मुसाफिर

News Desk / Wed, Feb 15, 2023


सीहोर का कुबरेश्वर धाम फिर चर्चा में है। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा और रुद्राक्ष वितरण महोत्सव का पहला दिन अव्यवस्थाओं की बलि चढ़ गया। रुद्राक्ष लेने के लिए दस लाख लोगों की भीड़ उमड़ गई। इससे इंदौर-भोपाल हाईवे पर 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोग दस-दस घंटों में जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे लोगों की हालत खराब हो गई। न खाने को मिला न पीने को पानी। जिनके साथ बच्चे थे, उन्हें तो ये सफर जिंदगी भर याद रहने वाला है। 
 

बच्चे प्यास से बिलखते रहे
इंदौर से भोपाल के लिए कार से रवाना हुए अशोक वर्मा ने बताया कि भोपाल के आगे परिवार में मांगलिक कार्य था। पत्नी आरती और चार साल की बेटी वैष्णवी के साथ सुबह निकले थे। देवास के बाद से गाड़ियां बढ़ने लगीं. धीरे-धीरे जाम की स्थिति बन गई। कब हम फंस गए पता ही नहीं चला। न आगे जा पा रहे थे, न पीछे। कुछ देर तो इंतजार किया कि थोड़ी देर ही सही, जाम से निकल ही जाएंगे। पर रेंगती हजारों गाड़ियों के कारण ये संभव नहीं हो पाया। दोपहर के वक्त साथ लाया पानी खत्म हो गया। अब बच्ची प्यास के मारे परेशान होने लगी। समझ नहीं आ रहा था, कहीं कोई व्यवस्था नहीं थी।

 

अफसोस क्यों आए सड़क मार्ग से
भोपाल के नयापुरा-कोलार में रहने वाले लखनलाल विश्वकर्मा का कहना है कि कार से दोस्त के परिवार के साथ इंदौर जा रहे थे। याद ही नहीं रहा कि सीहोर में कथा शुरू हो गई है। पिछले साल का किस्सा सुना था। जब हम जाम में फंस गए तब सड़क मार्ग से आने का अफसोस हुआ। दोस्त कांतिलाल जैन ने बताया कि बुजुर्ग माता-पिता को इंदौर में रिश्तेदारी में जाना था। जाम की हालात में माता-पिता को कैसे संभाला मैं ही जानता हूं। ये सफर जिंदगी भर याद रहेगा। घंटों परेशान होना पड़ा। शुक्र रहा कि पानी हम साथ लाए थे। लोगों को परेशान होते देखा है। 

भीड़ की वजह से सीएम ने रद्द किया कार्यक्रम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर तीन बजे कथा सुनने जाने वाले थे। सुबह से अव्यवस्थाओं और ट्रैफिक जाम की खबरें आने के बाद चौहान ने अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जरूर 18 फरवरी को कथा सुनने कुबेरेश्वर धाम पहुंच सकते हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन