: South Stars At Anant Ambani Wedding: नयनतारा-महेश बाबू से रजनीकांत तक, अनंत अंबानी की शादी में साउथ सितारों का मेला
News Desk / Fri, Jul 12, 2024
South Stars At Anant Ambani Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी अपने आप में शाही बन पड़ी है. इस शादी में बॉलीवुड तो क्या साउथ से भी बड़ी-बड़ी हस्तिया मेहमान बनकर आई हैं. दूल्हा बने अनंत अंबानी को आशीर्वाद देने बड़े-बड़े साउथ स्टार्स शादी में शिरकत करने गए हैं.
इसे भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी ने डाली राधिका मर्चेंट के गले में वरमाला, देखें शुभ विवाह का वीडियोSouth Stars At Anant Ambani Wedding: ये सभी नव-विवाहित कपल को अपना आशीर्वाद देंगे. सोशल मीडिया पर अनंत की शादी से इनसाइड वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसमें कुछ साउथ स्टार्स को देखा जा सकता है.
South Stars At Anant Ambani Wedding: मुकेश अंबानी ने साउथ से सभी सितारों को अपने बेटे की शादी में निमंत्रण दिया था. इन सितारों ने आकर शादी में और भी चार चांद लगा दिए हैं. जवान एक्ट्रेस नयनतारा पति विग्नेश सीवान के साथ शादी अटेंड करने पहुंची थीं.
South Stars At Anant Ambani Wedding: अंबानी परिवार की इस ग्रैंड शादी में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी एकदम शाही अवतार में मेहमान बनकर गए थे. रजनीकांत अपने पूरे परिवार के साथ आए थे. सभी ने पारंपरिक साउथ इंडियन आउटफिट पहने हुए थे. खासतौर पर अपने परिवार के साथ पोज देते समय सुपरस्टार खुश दिख रहे थे.
South Stars At Anant Ambani Wedding: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू भी अपनी बेटी सितारा और पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ अंबानी परिवार के मेहमान बनकर आए थे. उन्होंने ब्लू शेरवानी में गजब ढा दिया. वहीं सितारा भी लाइट शेड लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं.
South Stars At Anant Ambani Wedding: जवान डायरेक्टर एटली भी अनंत अंबानी की शादी में पत्नी के साथ मेहमान बनकर गए थे. कपल ने जमकर पोज दिए.
South Stars At Anant Ambani Wedding: RRR एक्टर रामचरण भी पत्नी उपासना के साथ बेहद सादगी भरे अंदाज में शादी अटेंड करने पहुंचे थे. कपल ने पैपराजी को पोज दिए और अभिवादन किया.
South Stars At Anant Ambani Wedding: साउथ के सुपर पॉपुलर कपल और मंझे हुए कलाकार ज्योतिका और सूर्या भी इस शादी में बेहद खूबसूरत अवतार में शामिल हुए.
South Stars At Anant Ambani Wedding: बाहुबली एक्टर राणा दग्गुवाती भी अनंत अंबानी की शादी में शिरकत करने पहुंचे हैं. एक्टर बेहद हॉट लुक में पोज देते दिखे.
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन