Logo
Breaking News Exclusive
India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो डाली; युवक की 15 दिन बाद थी शादी; डबल सुसाइड की वजह होश उड़ाने वाली जीजा के भाई के प्यार में पागल माशूका की क्रूरता, मैसेज-इशारा और पीठ पर दागी गई गोली, पत्नी ने लिखी कत्ल की स्क्रिप्ट 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो डाली; युवक की 15 दिन बाद थी शादी; डबल सुसाइड की वजह होश उड़ाने वाली जीजा के भाई के प्यार में पागल माशूका की क्रूरता, मैसेज-इशारा और पीठ पर दागी गई गोली, पत्नी ने लिखी कत्ल की स्क्रिप्ट 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार

: Khargone: महाशिवरात्रि पर्व पर दलितों और दबंगों के बीच पूजा करने को लेकर चले पत्थर, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

News Desk / Sat, Feb 18, 2023


सनावद थाना, जिला खरगोन

सनावद थाना, जिला खरगोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा करने को लेकर दलित समाज और दबंगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ही तरफ से जमकर पत्थरबाजी होने लगी। इस घटना में लगभग 19 लोग घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने अब दोनों ही पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

सनावद से 15 किमी दूर छापरा गांव में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में पूजा करने को लेकर दलित समाज और गुर्जर समाज के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इसमें दोनों पक्षों के करीब 19 लोग घायल हो गए।

पूजा करने के लिए मंदिर में प्रवेश को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, शिव मंदिर में गुर्जर समाज की महिलाएं पूजा कर रही थीं। तभी दलित समाज की कुछ महिलाएं भी पूजा करने पहुंची थीं। इस दौरान वहां गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें अंदर जाने से रोका और उनके साथ धक्का-मुक्की की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही दलित समाज के युवक मौके पर पहुंचे। दोनों ही पक्षों में कहासुनी हुई और कुछ देर बाद दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया।

'दलित समाज के लोगों ने छत से किया पथराव'
गुर्जर समाज के भैयालाल ने बताया कि शनिवार को दलित समाज के प्रेमलाल सुखदेव और उसके साथ चार पांच युवक शराब पीकर आए थे। वे कुल्हाड़ी लेकर मंदिर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। हमने समझाने की कोशिश की, उनके नहीं मानने पर उन्हें धक्का दिया। इस बीच प्रेमलाल ने कुल्हाड़ी से हमला किया। हमने कुल्हाड़ी छीनकर मंदिर के पास मौजूद पुलिसकर्मी को दी। सुखदेव का मकान मंदिर के पास ही है। उसकी छत से दलित समाज के लोगों ने पथराव किया था जिस पर इधर से भी पथराव हुआ।


'हमारे समाज की लड़कियों को बोले जाति सूचक शब्द, दीं भद्दी गालियां'
वहीं, दलित समाज के युवक प्रेमलाल ने थाने में 16 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिवरात्रि का त्यौहार होने से गांव के सार्वजनिक शिव मंदिर में हमारे समाज की लड़कियां पूजा करने गईं थी। तभी सुबह करीब नौ बजे गांव के भैयालाल पटेल और उसके साथी रविंद्र, भगवान, गुर्जर समाज और मराठा समाज के लोगों ने लड़कियों को जाति सूचक भद्दी-भद्दी गाली दीं। वे लड़कियों को मारने दौड़े और मंदिर से उन्हें भगाया। इसके बाद हमारे समाज के लोग उन्हें समझाने गए। उन्होंने हम लोगों को भी जाति सूचक शब्द बोले और अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमारे साथ मारपीट की और पथराव शुरू कर दिया। इससे हमारे समाज के कुछ लोगों को चोटें लगी हैं।

बलवे सहित एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज
एसडीओपी विनोद दीक्षित ने बताया कि मंदिर में प्रवेश को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में पथराव हुआ है। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने जान से मारने की धमकी, मारपीट और बलवे सहित एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन