: Swacch Bharat Mission: लगातार छठी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनेगा इंदौर, कुछ ही देर में होंगे नतीजे घोषित
News Desk / Fri, Sep 30, 2022
03:48 PM, 01-Oct-2022
दिल्ली में आयोजित समारोह में कलेक्टर मनीष सिंह के साथ अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
शहर में होगा लाइव प्रसारण
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर शहर को स्वच्छता में लगातार छठवीं बार स्वच्छता का अवॉर्ड मिलने की संभावना को देखते हुए दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का शहर के प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। राजबाड़ा, पलासिया चौराहा सेल्फी पॉइन्ट, मालवा मिल चौराहा, मेघदूत उपवन, खजराना मंदिर परिसर, रणजीत हनुमान मंदिर परिसर, बड़ा गणपति चौराहा, भंवरकुआ चौराहा, रीगल चौराहा, मरीमाता चौराहा, रेडिसन चौराहा के आसपास, तीन पुलिया चौराहा परदेशीपुरा, 56 दुकान नगर निगम प्रांगण पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
03:45 PM, 01-Oct-2022
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम घोषित होंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
03:33 PM, 01-Oct-2022
Swacch Bharat Mission: लगातार छठी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनेगा इंदौर, कुछ ही देर में होंगे नतीजे घोषित
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर छक्का मारने को तैयार है। चार बजे स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता रैंकिंग घोषित करने का कार्यक्रम शुरू होगा। इससे पहले ही इंदौर में जश्न का माहौल है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कमिश्नर पवन कुमार शर्मा और अन्य अधिकारी दिल्ली में कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इंदौर नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों की 25 सदस्यीय टीम भी पुरस्कार लेने दिल्ली पहुंच गई है।सेवन स्टार की उम्मीद
स्वच्छता का छक्का लगाने को तैयार इंदौर को देश की पहली सेवन स्टार सिटी बनने की उम्मीद है। इससे पहले किसी भी शहर को सेवन स्टार रैंकिंग नहीं मिली है। इंदौर भी पिछले दो साल से फाइव स्टार रैंकिंग से ही संतोष कर रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग कर वेस्ट टू वेल्थ के सस्टेनेबल मॉडल को इंदौर में स्थापित किया गया है। एशिया का सबसे बड़ा 550 टन प्रतिदिन की क्षमता के बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित किया है। इंदौर देश का इकलौता शहर है, जिसने कचरे के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन पर शत-प्रतिशत यूजर चार्ज वसूले और जीरो कॉस्ट मॉडल पेश किया।
कार्यक्रम का प्रसारण यहां देख सकते हैं लाइव
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन