: Indore Crime: इंदौर में पब केे बाहर युवती ने किया हंगामा, पुलिस वाहन के सामने लेट गई
News Desk / Mon, Dec 12, 2022
पब के बाहर हंगामा करती युवती - फोटो : SOCIAL MEDIA
ख़बर सुनें
विस्तार
इंदौर में देर रात को शहर के पबों के बाहर बार-बार हंगामे के हालात बनते है। कई बार तो शराब के नशे मेें धूत युवतियां हंगामा करती है। रविवार रात को विजय नगर क्षेत्र के एक पब केे बाहर युवती ने खूब हंगामा किया। एक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और विजय नगर थाने से महिला पुलिस को बुलवाकर युवती को सुरक्षित घर पहुंचाया। नशे में धुत युवती अपनी सहेली और उसके बाॅयफ्रेंड के साथ पब में आई थी, लेकिन वे उसे नशे की हालत में छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत कारवाई की।
बीआरटीएस पर सी-21 माॅल के सामने पब के बाहर एक युवती नशे में हंगामा कर रही थी। रात्रि गश्त पर निकले एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास ने उसे देखा तो वाहन रुकवा कर विजय नगर पुलिस को मौके पर बुलवाया। महिला बल के देरी से आने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। कुछ देर बाद एसआई मौके पर पहुंचे। तब युवती पुलिस वाहन के पास लेट गई और जोर-जोर से चिल्लाते हुए रो रही थी।
महिला पुलिस ने उसके घर के बारे में और साथ आए दोस्तों के बारे में पूछा तो युवती ने बताया कि वह उसकी सहेली और उसके बाॅयफ्रेंड के साथ पब में आई थी, लेकिन वे उसे अकेला छोड़कर चले गए। पुलिस अधिकारियों नेे सहेली और उसके बाॅयफ्रेंड को थाने बुलवाया और शराब के नशे में धुत युवती को उनके सुपर्द किया। पब में अकेले छोड़कर जाने के मामले में उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कारवाई की गई।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन