: Sehore: चाणक्यपुरी के दो घरों का ताला टूटा, चोरों ने पहले चाय बनाकर पी फिर लाखों के गहने और नगदी लेकर हुए फरार
News Desk / Wed, Dec 7, 2022
पॉश एरिया में लाखों की चोरी - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
सीहोर जिले के चाणक्यपुरी में चोरों ने चोरी के पहले एक घर के किचन में जाकर चाय बनाकर पी। फिर दो सूने घरों के ताले तोड़े। चोरों ने एक लाख 70 हजार नकदी सहित एक घर से छह लाख के जेवरात चोरी किए हैं। पॉश कालोनी चाणक्यपुरी में चोरी की घटना का पता पड़ोसियों तक को नहीं लगा। सुबह जब घरों के ताले टूटे लोगों ने देखें तो मामला पुलिस तक पहुंचा।जानकारी के अनुसार चाणक्यपुरी निवासी नितिन विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। रात में चोरों ने उनके घर के मेन गेट के ताले तोड़े और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के पहले बड़े आराम से किचन में चाय बनाकर पी। यहां पर तीन कप चाय के मिले हैं। चोर यहाँ से अलमारी में रखे 70 हजार रुपये और जेवरात चुराकर ले गए हैं। जेवरात कितने के थे इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
चोरों ने इसके बाद चाणक्यपुरी क्षेत्र में ही एक दूसरे मकान को भी अपना निशाना बनाया। सेंट एनीस स्कूल के पीछे रहने वाले बजाज फायनेंस के कलेक्शन मैनेजर लेखराज धाकड़ के घर के ताले भी चोरों ने तोड़े। यहां से चोर छह लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपये की नकदी चुराकर ले गए हैं। बताया जा रहा है कि लेखराज धाकड़ की पत्नी गांव गई हुई हैं, जबकि लेखराज ताला लगाकर भोपाल चले गए थे।
सुबह ताले टूटे देखे तब लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने चोरों की तलाश करने के प्रयास किए लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन