Logo
Breaking News Exclusive
अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता

: Indore News: मालवा-निमाड़ के 90 नेताओं के पास गुजरात की 37 सीटों की जिम्मेदारी थी, 34 पर भाजपा को मिली जीत

News Desk / Thu, Dec 8, 2022

पूर्व विधायक जीतू जिराती को दी गई थी बड़ी जिम्मेदारी।

पूर्व विधायक जीतू जिराती को दी गई थी बड़ी जिम्मेदारी। - फोटो : amar ujala digital

ख़बर सुनें

गुजरात में मिली बम्पर सफलता से भाजपा उत्साहित है। खासकर मध्यप्रदेश भाजपा के वह नेता जिन्हें गुजरात भेजा गया था। मालवा-निमाड़ के 90 नेताओं को गुजरात में 37 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी। यह नेता गुजरात में दो महीने डेरा डाले रहे। कार्यकर्ताओं से लेकर मतदाताओं के बीच घुल-मिल गए थे। गुजरात भाजपा ने भी इन नेताओं के फीडबैक को महत्व दिया और उसके हिसाब से इन 37 सीटों पर चुनावी रणनीति तैयार की गई। इसका परिणाम यह रहा कि 37 में से 34 सीटें भाजपा की झोली में आ गई।

गुजरात के हर विधानसभा चुनाव में प्रदेश के नेताओं की मदद ली जाती है। खासकर उन इलाकों में जो मध्यप्रदेश की सीमा से सटे हुए हैं। खासकर मध्यप्रदेश के झाबुुआ, आलीराजपुर क्षेत्र के कई आदिवासी परिवारों का गुजरात से करीब का नाता है। गुजरात के पांच जिलों में अक्सर प्रदेश के आदिवासी युवा काम की तलाश में जाते हैं। 

जीतू जिराती को दी गई थी जिम्मेदारी
गुजरात चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा होने से पहले ही मालवा-निमाड़ के 90 नेताओं को गुजरात के 37 विधानसभा क्षेत्रों में भेजा गया था। इनमें पूर्व विधायक, प्रवक्ता, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत अन्य नेता आदि शामिल थे। गुजरात के पांच जिलों का प्रभारी पूर्व विधायक जीतू जिराती को बनाया गया था। हर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दो नेताओं को दी गई थी। वेे मंडल से लेकर बूथ स्तर तक स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी तैयारियों में जुटे रहे। जिराती के अनुसार पंचमहल, गोधरा, खेड़ा, आणंद, दाहोद और बड़ौदा ग्रामीण क्षेत्र में इंंदौर-उज्जैन संभाग के नेताओं ने भौगोलिक, जातिगत, क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से विधानसभा क्षेत्रों का अध्ययन किया था। उसकी रिपोर्ट गुजरात भाजपा को दी गई। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ यहां के मतदाताओं से भी घर-घर जाकर मिलते रहे और प्रत्याशियों को लेकर भी फीडबैक दिया।

नए उम्मीदवारों को दिया मौका
पांच जिलों के प्रभारी रहे पूर्व विधायक जीतू जिराती ने कहा कि हमने दावेदारों को लेकर फीडबैक दिया था। गुजरात भाजपा ने इस बार नए चेहरों को मौका दिया। इस वजह से बेहतर परिणाम आए हैं। कांग्रेेस को आणंद और महीसागर की एक-एक सीट मिली है, क्योकि यहां उम्मीदवारों का गलत चयन हुआ था। इसके अलावा एक सीट पर भाजपा के बागी उम्मीदवार ने जीत दर्ज कराई। जो तीन सीटें भाजपा हारी हैं, उनमें हार का अंतर काफी कम रहा। जो 34 सीटें हम जीते है, उनमें जीत का अंतर 20 से 30 हजार के करीब रहा। आणंद, दाहोद व बड़ौदा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से भी चुनाव जीतने में मदद मिली।

20 सालों से निभा रहे हैं जिम्मेदारी
गुजरात के 37 विधानसभा क्षेत्रों मेें हर बार गुजरात विधानसभा चुनाव में मालवा-निमाड़ के नेताओं को जिम्मेदारी दी जाती है। कई नेता पांच से ज्यादा बार गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और वे वहां की भौगोलिक, सामाजिक व राजनीतिक परिस्थितियों से परिचित है। टिकट चयन में भी कई बार गुजरात के वरिष्ठ नेता इन विधानसभा क्षेत्रों की तैैयारियों में जुटे नेताओं से फीडबैक लेते हैं। 20 साल पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने भी गुजरात के पांच जिलों की जिम्मेदारी संभाली थी, तब पांचों जिलों से भाजपा को अच्छी बढ़त मिली थी। इस बार फिर इन जिलों में इंदौर संभाग के नेताओं की मेहनत रंग लाई। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन