Logo
Breaking News Exclusive
बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल

: MP: दिवाली के दूसरे दिन यहां बहती है दूध की नदी,पशुओं की सेहत के लिए पशुपतिनाथ का दुग्धाभिषेक करते हैं पशुपालक

News Desk / Mon, Oct 24, 2022

बाराखंभा देव स्थान

बाराखंभा देव स्थान - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

सीहोर जिले के इछावर में दिवाली के दूसरे दिन यानि की पड़वा पर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला आयोजित किया जाता है। एक दिवसीय मेले में देखते ही देखते लाखों क्विंटल दूध अर्पण किया जाता है। ऐसा लगता है मानो दूध की नदी बह निकली  हो। पशुओं की अच्छी सेहत के लिए पशुपालक अपने एक दिन का सारा दूध भगवान पशुपतिनाथ को अर्पित करते हैं। लाखों की संख्या में किसान पशुपालक और ग्रामीण भगवान पशुपतिनाथ को दूध अर्पण करने इस मेले में आते हैं। 

दीपावली के दूसरे दिन लगने वाला पशुपतिनाथ मंदिर मेला सूर्य ग्रहण के चलते इस बार 26 अक्टूबर को लगेगा। कोरोना महामारी की वजह से बीते दो सालों से बाराखंबा में आयोजित होने वाला मेला प्रभावित हो रहा था, लेकिन अब महामारी खत्म हो गई है। इस वजह से इस बार मेले में जमकर भीड़ उमड़ने का अनुमान है। 

दीपावली के दूसरे दिन (इस बार 26 अक्टूबर को) पशुपालक किसान अपने दुधारू पशुओं की अच्छी सेहत के लिए इस दिन अपने घर में दूध का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस दिन का सारा दूध भगवान पशुपतिनाथ को अर्पण कर दिया जाता है। मान्यता है कि भगवान पशुपतिनाथ की शिला पर दूध अर्पण कर देने से साल भर पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कहा जाता है कि बाराखंबा देव स्थान पर दूध चढ़ाने से पशु निरोगी रहते हैं। 

किसान घासीराम पड़ियार, सरदार सिंह ने बताया कि वह कई वर्षों से दूध चढ़ाने जाते हैं। उनका कहना है कि यदि किसी किसान का दुधारू पशु बीमार हो जाता है तो किसान बारह खंबा देव के नाम लेकर पशु के गले में उनके नाम का धागा डाल देता है तो बीमार पशु ठीक हो जाता है।
यही वजह है कि इस दिन यहां लाखों की तादाद में पशुपालक किसान आते हैं। लाखों क्विंटल दूध के चढ़ावे से यहां मंदिर के पीछे दूध की दो धाराएं बह निकलती है। यहां से दूध एक नहर के रूप में निकलता है।

प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा 
आयोजन को लेकर अब तक प्रशासन द्वारा दो बार व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा चुका है। सीहोर जिले के इछावर में प्रतिवर्ष दिवाली के दूसरे दिन पड़वा पर ग्राम देवपुरा में बाराखंबा का मेला आयोजित किया जाता है। मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अफसर और मंदिर समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, एसपी मयंक अवस्थी, इछावर एसडीएम विष्णु प्रसाद यादव, इछावर तहसीलदार, थाना प्रभारी उषा मरावी उपस्थित थे। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन