: MP News: मध्यप्रदेश का ये शख्स बिना घड़ी देखे बता देता है सही वक्त, अनोखी प्रतिभा के चलते लोगों ने दिया खास नाम
News Desk / Mon, Dec 19, 2022
नेपानगर की चलती फिरती घड़ी है ये शख्स - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में एक शख्स चलती फिरती घड़ी के नाम से जाना जाता है। हाथ में बिना किसी घड़ी के, एक आंख से निःशक्त और दूसरी आंख से कम नजर आने के बावजूद नेपानगर के वॉर्ड नंबर तीन निवासी सुखलाल बिना घड़ी देखे टाइम बता देते हैं। करीब 30 साल से वह ऐसा कर रहे हैं, जिसे देखते हुए नेपानगर के लोगों ने उसका नाम नेपानगर की चलती फिरती घड़ी रखा है।सुखलाल का दुनिया में कोई नहीं है। वह अकेला ही रहता है और ट्रेनों में भिक्षावृत्ति कर अपना जीवन यापन करता है, लेकिन उसे ऐसा गॉड गिफ्ट है जिसे देखकर लोग भी हैरान रह जाते हैं। सुखलाल सालों से नेपानगर में ही रह रहा है। जब भी वह बाजार में निकलता है हर कोई उसे आजमाने के लिए टाइम पूछता है। सुखलाल उन्हें एक्जेक्ट टाइम हाथ में इस तरह देखकर बताता है जैसे घड़ी में देखकर बता रहा हो, लेकिन वास्तविकता में उसके हाथ में घड़ी नहीं होती। वह कहता है यह कुदरत की घड़ी है यह सिर्फ मुझे ही दिखती है और किसी को नहीं दिखती। 30 साल से लोगों को टाइम बता रहा हूं।
नेपानगर के नरेंद्र जाटव ने बताया कि हम उससे हर बार समय पूछते हैं। उसका बताया हुआ समय बिल्कुल सही होता है। वह कहता है यह घड़ी मुझे ही दिखती है। वहीं, प्यारू पाटिल नाम के शख्स ने कहा कि जब भी उससे टाइम पूछा तब तब उसने सही टाइम ही बताया। वह टाइम बताने में परफेक्ट है। यह नेपानगर की चलती फिरती डिजिटल घड़ी है। घड़ी से मिलान करने पर टाइम सही होता है। करीब 30 साल से नगर में सुखलाल लोगों के लिए चलती फिरती घड़ी का ही काम कर रहे हैं। बाजार में पहुंचते ही लोग अपने पास घड़ी होते हुए भी सुखलाल से ही टाइम पूछते हैं।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन