: Video: बांधवगढ़ में बाघिन रॉ की मनमोहक छलांग देख खुश हुए सैलानी, पर्यटकों ने कैद किया रोमांचक नजारा
News Desk / Sun, Nov 27, 2022
मध्यप्रदेश का बांधवगढ़ नेशनल पार्क अपने बाघों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां से आये दिन बाघों की दिल खुश करने वाली अठखेलियां सामने आती रहती हैं। बाघों को रोमांचक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल होते हैं। हाल ही में बाघिन रॉ का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें बाघिन लंबी छलांग मारकर तालाब पार करते नजर आ रही है। वायरल वीडियो में बाघिन खितौली जोन में एक तालाब को धीरे-धीरे पार करते दिख रही है, फिर अचानक लंबी छलांग मारकर तालाब पार करती है। बाघिन के इस मंत्रमुग्ध करने वाले नजारे को सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया है जो कि वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शनिवार-शुक्रवार का बताया जा रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बड़ी संख्या में बाघ हैं। जिन्हें देखने के लिए हर साल प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों से भी पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन