: MP News: सागर-बीना रेल लाइन पर दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन युवकों की ट्रेन से कटकर मौत
News Desk / Sun, Oct 2, 2022
ट्रेन से कटकर तीन की मौत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्यप्रदेश के सागर में चलती ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन लोगों की मौत हो गई। मोतीनगर थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि घटना रविवार शाम नरियाली और सागर रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई। प्रथम दृष्टया तीनों लोग रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे, तभी सागर की ओर आ रही हीराकुंड एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान धर्मेंद्र यादव (26), संजू घोषी (30) और राजकुमार यादव (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन