: MP News: बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, यार्ड में जाते समय हुआ हादसा
News Desk / Thu, Nov 24, 2022
सार
ग्वालियर स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टल गया। बरौनी एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि उस समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था
बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस पटरी से उतरे - फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतर गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर रेलवे प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से यार्ड में जा रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए। गनीमत रही की ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। इसलिए बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन