: Ujjain Mahakal: महाकाल को दो भक्तों ने भेंट किए चांदी के मुकुट, एक 3 किलो 320 ग्राम का तो दूसरे का वजन दो किलो
News Desk / Sat, Feb 25, 2023
बाबा महाकाल को भेंट किया गया चांदी का मुकुट। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दो भक्तों ने बाबा महाकाल को चांदी के मुकुट अर्पित किए हैं। एक भक्त ने 3 किलो 320 ग्राम चांदी का मुकुट व दूसरे भक्त ने 2 किलो चांदी का मुकुट भगवान महाकाल को अर्पित कराया है।श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन को आते हैं। यहां आने वाले भक्तों की मुराद भगवान महाकाल पूरी करते हैं तो भक्त सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही नगद राशि भगवान के चरणों में अर्पित करके जाते हैं। रविवार को वैशाली नगर, नई दिल्ली से आए श्रद्धालु अनिल शुक्ला ने पं. राजेश व्यास की प्रेरणा से तीन किलो 320 ग्राम वजन का सुन्दर, ॐ, स्वस्तिक, त्रिशूल आदि का नक्काशीदार चांदी का मुकुट भगवान महाकाल को समर्पित किया। वहीं छोटी सागोर, जिला धार, मध्यप्रदेश से पधारे श्रद्धालु सुनेर सिंह छड़ोदि ने बाबा श्री महाकाल को लगभग 2 किलोग्राम चांदी का मुकुट भेट किया जिसे उदेनिया ने प्राप्त कर दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान की।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन