Logo
Breaking News Exclusive
12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ?

: Ujjain: महाकाल भक्तों से लूट करने वालों की फजीहत, पुलिस देख भागे तो गिरे, अस्पताल में करानी पड़ी मरहम-पट्टी

News Desk / Tue, Mar 21, 2023


तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और अस्पताल में मरहम-पट्टी कराई।

तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और अस्पताल में मरहम-पट्टी कराई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में इंदौर गेट स्थित होटल कलश में शनिवार रात को यात्रियों के साथ लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने देसी कट्टे और चाकू का डर बताकर होटल में ठहरे यात्रियों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूट ली थी। पुलिस को देखकर तीनों ने भागने की कोशिश की लेकिन गिर गए और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बाद में पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल ले जाकर मरहम-पट्टी कराई।  

महाकाल थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बुधवार को बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि धरमबड़ला के पास कुछ लोग काली गाड़ी को धक्का लगा रहे हैं। वह लोग होटल कलश में हुई लूट के आरोपियों जैसे दिख रहे थे। पुलिस टीम तुरंत धरमबड़ला पहुंची। यह लोग गाड़ी छोड़कर भागने लगे। हालांकि, सड़क खराब थी। वह गिर गए और पुलिस ने पकड़ लिया। घायल होने की वजह से उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम आरिफ, तौफिक और एहसान हैं। इनके पास लूट का सामान नहीं मिला है। उन्होंने माल किसी अन्य साथी को दिया है, उसकी तलाश की जा रही है। 

इस प्रकार हुई थी लूट की वारदात
इंदौर गेट स्थित होटल में दो अलग-अलग रूम में दिल्ली के कारोबारी सुनील कुमार और विदिशा की फैमिली ठहरी थी। कुछ बदमाश होटल में आए और मैनेजर कुंदन को कट्टा अड़ाकर रूम खुलवाया। रूम में ठहरे यात्रियों को चाकू व कट्टा दिखाकर सोने के आभूषण व नगद राशि लूट ली। 20,000 रुपये तो नगद ले गए थे। मामले में पुलिस ने यात्रियों के बयान दर्ज कर साइबर टीम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की थी। 

पुलिस बताकर घुसे थे कमरों में 
बदमाशों ने कमरा नंबर 205 खटखटाया। वहां विदिशा के चंद्रेश लोधी, उनकी पत्नी पूजा व साला जितेंद्र ठहरे थे। चंद्रेश ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने खुद को पुलिस बताया और आईडी चेक करने के बहाने अंदर घुस गए। चंद्रेश व उसके साले जितेंद्र पर चाकू और पिस्टल अड़ाकर सोने की दो चेन, कान के टॉप्स व चार हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद बदमाश नीचे तल पर कमरा नंबर 101 में गए। वहां उन्होंने दरवाजा खुलवाया। दिल्ली के यात्री मनीष कुमार, उनके पिता सुनील कुमार तथा बहन शिवानी पर चाकू व पिस्टल अड़ाकर कर सोने की दो चेन, तीन अंगूठी और 19 हजार रुपये छीनकर चले गए।

 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन