: MP News: रीवा में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर सर्राफा व्यापारी से 15 लाख लूटे, पहले भी हो चुकी हैं चार घटनाएं
News Desk / Sat, Feb 18, 2023
अस्पताल में भर्ती किया गया सर्राफा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रीवा जिले के त्योंथर तहसील अंतर्गत त्योंथर चौकी के चिल्ला राजापुर पुल में एक व्यापारी को गोली मारकर 15 लाख की लूट की गई। लूट के बाद आरोपी फरार हो गए।बताया जा रहा है कि सर्राफा व्यापारी दुकान बंद कर चिल्ला से अपने घर त्योंथर आ रहा था, तभी राजपुर पुल पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लूट को अंजाम दिया। गोली लगने के बाद सर्राफा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल त्योंथर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दें, इस तरह की ये पहली घटना नहीं है इसके पहले भी चार लूट की घटनाएं घट चुकी हैं, लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कोई इंतजाम नहीं किया।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन