: Shahdol: जयसिंहनगर में एक बार फिर बढ़ी बाघों की हलचल, गाय को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
News Desk / Mon, Jan 2, 2023
गाय का शिकार करने के बाद जंगल में बैठा बाघ - फोटो : Amar Ujala Digital
ख़बर सुनें
विस्तार
शहडोल जिले के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाघों का आना-जाना एक बार फिर से बढ़ गया है। इस वजह से यहां के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार यहां एक बाघ ने एक गाय को अपना शिकार बनाया है। इतना ही नहीं गाय का शिकार करने के बाद बाघ कई घंटे तक वहीं बैठा रहा। हालांकि वन विभाग के अमले ने बाघ को फिर जंगल में खदेड़ दिया है। लगातार बढ़ रहा बाघों का विचरण यहां के स्थानीय लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। लोग दहशत के चलते घर से नहीं निकल पा रहे हैं।
बाघ का मूवमेंट, दहशत में ग्रामीण
शहडोल जिले के जयसिंह नगर वन परिक्षेत्र का है ये वह सीमावर्ती इलाका है जो बांधवगढ़ नेशनल टाइगर रिजर्व से जुड़ा हुआ है। यहां अक्सर ही जंगली जानवर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से आ जाते हैं, इन दिनों एक बार फिर से इस क्षेत्र में बाघ का आवाजाही बनी हुई है, जिसकी वजह से ग्रामीण दहशत में हैं।
ग्रामीणों ने की घेराबंदी
देर रात जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के सेमरा में बाघ ने गाय का शिकार किया और इसके बाद ही समीप के ही यूकेलिप्टस के प्लांटेशन के जंगल में जाकर बैठ गया। लगभग 11 घंटे तक बाघ वहीं बैठा रहा, जिसकी जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने प्लांटेशन में घेराबंदी भी की थी। हालांकि घेराबंदी की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लोगों को समझाया। इसके बाद ग्रामीण वहां से हट गए।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन