Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

: Damoh: चौकीदार की जान बचाने के लिए तेंदुए पर ग्रामीणों का हमला, लेपर्ड की मौत को छुपाने में जुटा रहा वन विभाग

News Desk / Sat, Dec 3, 2022

घायल ग्रामीण

घायल ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

दमोह जिले में शनिवार दोपहर एक तेंदुए ने गेहूं की बोबनी कर रहे किसान खुब्बीलाल को खदेड़ने का प्रयास किया था। लेकिन पीछे खड़े लोगों ने चिल्ला दिया  तो उसने अपनी जान बचा ली। इसके बाद वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पटाखे फोड़कर तेंदुए को जंगल में भगाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन तेंदुआ नहीं भागा और शाम को अचानक फिर तेंदुए ने गांव का रुख कर दिया। इस भाग दौड़ में तेंदुए ने वन विभाग के चौकीदार प्रताप ठाकुर पर हमला कर दिया और उसका एक हाथ अपने जबड़े में दबा लिया।

रात में डिप्टी रेंजर ज्ञान प्रकाश की अल्टो कार से घायल चौकीदार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां अधिकारी कुछ छिपाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन घायल के परिजन भूप सिंह लोधी ने पूरा खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि तेंदुए ने चौकीदार पर हमला किया और उसका हाथ अपने जबड़े में दबा लिया था। तब गांव के कुछ लोग और वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी चौकीदार को बचाने के लिए तेंदुए पर झपट पड़े। उसके मुंह में लकड़ी डाली गई, ताकि चौकीदार का हाथ बाहर निकल सके और इसी समय तेंदुए की मौत भी हो गई।

हैरान करने वाली बात है कि वन विभाग के अधिकारी कह रहे थे कि तेंदुआ पहले से घायल था, जो ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। लेकिन जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें तेंदुआ पूरी ताकत से दौड़ता हुआ दिख रहा है। एक वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में तेंदुए के चारों पैर बंधे दिखाई दे रहे हैं। उसे एक लकड़ी से लटकाकर ग्रामीण ला रहे हैं। इससे साफ है कि तेंदुआ या तो बेहोश है या फिर उसकी मौत हो गई है। तेंदुआ बेहोश तब होता, जब उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया होता, लेकिन ऐसा यहां पर नहीं किया गया।

रास्ते में चौकीदार और तेंदुआ को अलग-अलग वाहनों में किया शिफ्ट...
घायल चौकीदार और तेंदुए को पहले एक ही वाहन से दमोह लाया जा रहा था, लेकिन बाद में  अधिकारियों ने डिप्टी रेंजर ज्ञान प्रकाश की अल्टो कार में चौकीदार को शिफ्ट कर जिला अस्पताल भिजवाया और तेंदुए वाले वाहन को जबलपुर नाका डिपो में भिजवा दिया। इधर, सभी अधिकारी कहते रहे कि तेंदुआ घायल है, जिसे जबलपुर ले जाया जा रहा है।

रात में की गई मौत की पुष्टि...
देर रात करीब 12.30 बजे अधिकारियों ने अपनी चुप्पी तोड़ी और सच बोलना शुरु कर दिया। रात में अस्पताल पहुंचे एक वन विभाग के एसडीओ कुम्हारी परिक्षेत्र सहायक रामजी सिंह, एसडीओ आरसी चौबे ने बताया कि तेंदुआ घायल था। उसे जबलपुर इलाज के लिए ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन